अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

कहा कि घोटाला सत्ता में बैठे लोगों द्वारा संचालित भ्रष्टाचार का ही एक व्यापक रूप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (15:52 IST)
Akhilesh Yadav accuses BJP: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को लखनऊ में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में एक बड़े भूमि घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में आरोप लगाया कि अयोध्या (Ayodhya) में भूमि घोटाला सत्ता में बैठे लोगों द्वारा संचालित भ्रष्टाचार का ही एक व्यापक रूप है।

ALSO READ: अखिलेश ने साधा UP सरकार पर निशाना, कहा- भाजपा राज में मुठभेड़ का एक पैटर्न सेट
 
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला : इससे पहले 10 जुलाई को भी यादव ने अयोध्या में बाहरी लोगों को कथित तौर पर जमीन बेचने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला किया था और अरबों रुपए के घोटाले का दावा करते हुए इन भूमि सौदों की गहन जांच की मांग की थी। उन्होंने समाचार पत्र 'इंडियन एक्सप्रेस' की एक खबर के आधार पर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला किया था।

ALSO READ: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, 46 में 56 के दावे पर उठाए सवाल
 
यादव ने गुरुवार को कहा कि अधिकारी और भाजपा के लोग लूट में लगे हुए हैं और जहां चोरी होगी, वहां विकास नहीं होगा। अयोध्या में लूट की काली सच्चाई को उजागर करने के लिए मैं अपने पार्टी नेताओं को धन्यवाद देता हूं। अगर वे अयोध्या जैसे पवित्र स्थान पर ऐसी चोरी कर सकते हैं तो कल्पना करें कि उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में और कितनी चोरी हो रही होगी।

ALSO READ: CM योगी आदित्यनाथ का सनसनीखेज दावा, अब क्या जवाब देंगे अखिलेश यादव?
 
किसानों को सर्किल रेट बढ़ाए जाने पर मुआवजा देने से मना : उन्होंने दावा किया कि अच्छे उद्देश्यों के लिए जमीन दान करने वाले किसानों को सर्किल रेट बढ़ाए जाने पर मुआवजा देने से मना कर दिया गया। यादव ने सवाल किया कि जब गरीब और भोले-भाले लोगों की जमीन लेकर दूसरों को सौंप दी गई तब अयोध्या में सर्किल रेट बढ़ा दिया गया। क्या यह राजस्व का नुकसान नहीं है? पूर्व मुख्यमंत्री ने अवैध गतिविधियों में भाजपा के पदाधिकारियों की कथित संलिप्तता को भी उजागर किया।
 
यादव ने आरोप लगाया कि मुझे खुशी है कि हमें भाजपा के पदधिकारियों से जुड़ी भूमि रजिस्ट्री की प्रतियां मिली हैं। रक्षा भूमि, जो तोपखाने के अभ्यास के लिए थी, उसे भी भाजपा के लोगों ने बेच दिया। उन्होंने रेलवे अलाइनमेंट भी बदल दिया, जो पहले गरीबों की जमीन या उनके कारोबार को प्रभावित नहीं करता था। यह बदलाव उन लोगों से जमीन छीनने का एक जानबूझकर उठाया गया कदम है, जो सदियों से वहां रह रहे हैं और काम कर रहे हैं।
 
उन्होंने भ्रष्टाचार पर भाजपा के रुख पर भी निशाना साधा और पूछा कि क्या भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की उनकी यही परिभाषा है? उन्होंने जो नारा दिया है, उसका मतलब अपने लोगों को समृद्ध बनाना है। अयोध्या से आए समर्थकों को संबोधित करते हुए यादव ने उन्हें समाजवादी पार्टी के समर्थन का आश्वासन दिया।
 
उन्होंने कहा कि हम विकास के खिलाफ नहीं हैं। हम चाहते हैं कि अयोध्या विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ एक विश्वस्तरीय शहर बने लेकिन इसके लिए दूरदर्शिता की आवश्यकता है। यादव ने कहा कि मैं अयोध्या के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि जब 2 साल बाद समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता में आएगी, तो हम अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर में बदल देंगे और किसानों और गरीबों को हुए किसी भी नुकसान की भरपाई करेंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि उनके घरों में समृद्धि हो।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी को मिले हैं ये अंतरराष्ट्रीय सम्मान, देखें लिस्ट

MP के टीकमगढ़ में 6 कांस्‍टेबल सस्‍पैंड, जुआ खेलते वीडियो आया था सामने

J&K Election : किश्‍तवाड़ में अमित शाह ने भरी हुंकार, बोले- गांधी-अब्दुल्ला परिवार और भाजपा के बीच होगी चुनावी जंग

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

अगला लेख