सड़कों पर ठिठुरते किसानों की उपेक्षा कर रही है केंद्र सरकार- अखिलेश

अवनीश कुमार
शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (00:07 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देर शाम केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सड़कों पर ठिठुरते किसान आंदोलनकारियों की जायज मांगों को लेकर भाजपा सरकार हृदयहीन रवैया अपनाए है और किसानों की घोर उपेक्षा की जा रही है।
 
यादव ने कहा कि इस पर जो वैश्विक प्रतिक्रिया आ रही है, उससे दुनियाभर में भारत की लोकतांत्रिक छवि 
को गहरी ठेस पहुंची है। भाजपा सरकार के कुशासन व किसान विरोधी नीतियों से प्रदेश का किसान बेहाल और 
परेशान है।
ALSO READ: तोमर का दावा, किसानों की आड़ में असामाजिक तत्व कर रहे हैं माहौल बिगाड़ने की साजिश
 
अखिलेश ने कहा सरकार को किसानों की बातें माननी चाहिए। उनकी आशंकाओं का निराकरण करने की 
जरूरत है। सरकार व्यर्थ हठधर्मी कर रही है। किसानों के सैलाब के आगे कोई टिक नहीं पाएगा। 8 दिसंबर के 
भारत बंद के बाद अब 14 दिसंबर को समाजवादी पार्टी सभी जिला मुख्यालयों पर अहिंसात्मक किसान धरना 
कार्यक्रम में भागीदारी निभाएगी।
 
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी किसानों के साथ उनके समर्थन में 7 दिसंबर से लगातार किसान यात्राएं 
निकाल रही है। 7 दिसंबर को स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धरना और गिरफ्तारी से इसकी 
शुरुआत की थी जिसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दे किसानों के 
समर्थन में सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

रील्‍स, ब्‍यूटी पार्लर और दहेज के एंगल में उलझी निक्‍की भाटी की मौत की कहानी

मोदी जी! आपसे यह उम्मीद नहीं थी, आपने बंगाल के लोगों को चोर कहा

किसान ने धूमधाम से मनाया बछड़े का जन्मदिन, खुशी से झूम उठा गांव

कपिल सिब्बल का अमित शाह से सवाल, धनखड़ जी अस्पताल में हैं या योग कर रहे हैं

क्‍लब में मिली लड़की के हनीट्रैप से ऐसे शिकार हुए भूपेंद्र रघुवंशी

सभी देखें

नवीनतम

तमिलनाडु की 'मुख्यमंत्री ब्रेकफास्ट स्कीम' को पंजाब में लागू करने की संभावनाएं तलाशेंगे : मान

सीएम धामी ने ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का किया नेतृत्व

बारिश से जम्मू क्षेत्र में तबाही, वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से 9 की मौत, कुल 13 मरे

उत्तर भारत में भारी बारिश से कई जगह सड़कें और पुल बहे, जम्मू में 10 लोगों की मौत, वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन

संजय निषाद ने भाजपा को किया आगाह, आयातित नेताओं से राजग सहयोगियों को पहुंचेगा नुकसान

अगला लेख