सपा नेता की गिरफ्तारी पर पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश, जानिए क्यों नहीं पी चाय

Webdunia
रविवार, 8 जनवरी 2023 (13:53 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मनीष जगन अग्रवाल को सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में रविवार सुबह लखनऊ के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। सपा नेता की गिरफ्तार से नाराज अखिलेश यादव पुलिस मुख्‍यालय पहंचे।
 
उन्हें आता देख कई पुलिस अफसर अखिलेश यादव के पास पहुंच गए और उनके लिए चाय मंगवाने लगे। इस पर अखिलेश ने पुलिस मुख्यालय की चाय पीने से किया इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि चाय नहीं पीयूंगा, जहर दे दिया तो। मुझे भरोसा नहीं है।
 
पुलिस उपायुक्त (मध्य) अर्पणा रजत कौशिक ने बताया कि अग्रवाल को सुबह हजरतगंज से गिरफ्तार किया गया। उन पर सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
 
गौरतलब है कि भाजपा युवा मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई की एक महिला पदाधिकारी ने 6 जनवरी को हजरतगंज कोतवाली में सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल पर उसे बलात्कार और जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। अग्रवाल इस हैंडल का संचालन करता है।
 
सपा ने अग्रवाल की गिरफ्तार को ‘शर्मनाक’ बताते हुए उसे फौरन रिहा करने की मांग की है। पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय एवं शर्मनाक है। सपा कार्यकर्ता को अविलंब रिहा करे पुलिस।
 
अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्वाहन करीब 11 बजे गोमतीनगर स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी मौजूद थे। सपा ने अखिलेश और उनके साथियों की तस्वीरें टैग करते हुए ट्वीट किया कि मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Apache Attack Helicopter : 60 सेकंड में दुश्मनों के 128 मूविंग टार्गेट्स पर सटीक वार, भारतीय सेना को मिले 3 अपाचे हेलीकॉप्टर, जानिए खूबियां

अब कब होगा Vice President का चुनाव, क्‍या है पूरी प्रक्रिया और जानिए क्‍या है इस पद के लिए योग्‍यता?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की आखिर क्या थी असली वजह?

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से उठे कई सवाल, दबाव या स्वेच्छा?

खराब खाने, जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के विरोध में 170 छात्रों ने किया अनोखा प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाया

अमेरिका UNESCO से फिर होगा अलग, 2 साल पहले ही दोबारा हुआ था शामिल

Supreme Court : सरकारी आवास न छोड़ने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई बिहार के पूर्व विधायक को फटकार

उपराष्ट्रपति चुनाव, लोकसभा और राज्यसभा में कितनी है NDA की ताकत

धनखड़ पर पीएम के पोस्ट से रहस्य गहराया, सरकार स्पष्ट करे कि इस्तीफा क्यों हुआ, कांग्रेस ने किया सवाल

Gold : 100,000 के पार हुआ सोना, चांदी में 3,000 रुपए की तेजी

अगला लेख