Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की चूक बनी बड़ी कांटा, BJP ने जमकर कसा तंज

हमें फॉलो करें सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की चूक बनी बड़ी कांटा, BJP ने जमकर कसा तंज

अवनीश कुमार

, गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (20:53 IST)
लखनऊ। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आज गुरुवार को एक बड़ी चूक हो गई और उन्होंने जल्दबाजी में टि्वटर हैंडल के माध्यम से प्रदेश की जनता को रामनवमी की शुभकामनाएं दे दीं।

webdunia
 
इसके बाद सोशल मीडिया पर तंज कसने वालों का तांता लग गया और लोग अखिलेश यादव पर सवाल खड़े करने लगे तो वहीं बीजेपी कुछ नेता भी सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव पर तंज कसना शुरू कर दिया। इसके बाद आनन-फानन में अखिलेश यादव को अपना ट्वीट संशोधित करते हुए उन्होंने दोबारा से लिखा कि आपको और आपके परिवार को महानवमी की अनंत मंगलकामनाएं।

webdunia




लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर उनका पहला ट्वीट तेजी के साथ वायरल होता रहा और लोग अखिलेश यादव पर सवाल खड़े करते नजर आए। आइए आपको बताते हैं किसने क्या कहा?

webdunia
 
बीजेपी ने कसा तंज: अखिलेश यादव के स्टेट के बाद भाजपा के उत्तरप्रदेश के ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट से तंज कसते हुए कहा गया कि 'गुमशुदा की तलाश......... नाम:- अखिलेश यादव, संसदीय क्षेत्र:- आजमगढ़, नोट:- आज ही इन्हें ट्विटर पर 'रामनवमी' की शुभकामनाएं देते पाया गया था। कोई जानकारी मिलने पर...।

webdunia
 
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 'हे राम, अपने आपको हिन्दू कहने वाले इन लोगों को रामनवमी और महानवमी में फर्क ही नहीं पता। भगवान राम इन्हें सद्बुद्धि दे...।
 
तो वहीं अखिलेश यादव के वायरल हो रहे पोस्ट को लेकर पूरे प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर अखिलेश को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सिर्फ और सिर्फ ये लोग हिन्दू बनने का ढोंग करते हैं। वहीं समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के बचाव में सोशल मीडिया पर उतर आए और अनर्गल मजाक उड़ा रहे लोगों को जवाब देना शुरू कर दिया। इसके चलते सोशल मीडिया पर राजनीतिक महासंग्राम जारी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Facebook ने भारत में यूजर्स के लिए नया पेज पेश किया