यूपी में अखिलेश का मानसून ऑफर, 100 लाओ और सरकार बनाओ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 18 जुलाई 2024 (12:08 IST)
akhilesh yadav monsoon offer : उत्तर प्रदेश भाजपा में सियासी घमासान के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा 'मानसून पेशकश है-100 लाओ और सरकार बनाओ।' ALSO READ: यूपी BJP में दरार, नड्डा की मौजूदगी में क्या बोल गए केशव मौर्य, क्या CM योगी की तरफ था इशारा?
 
सपा अध्यक्ष ने गुरुवार को 'एक्स' पर किए गए पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि अगर भाजपा में कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है तो सपा मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है।
 
 
इधर केशव प्रसाद मौर्य ने भी बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर ‘एक्स’ के जरिये तंज करते हुए उन्हें ‘सपा बहादुर’ की संज्ञा दी थी। मौर्य ने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश और केंद्र दोनों ही जगह मजबूत सरकार है तथा 2017 की तरह 2027 में भी हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे। मौर्य ने सपा के ‘पीडीए’ (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) फार्मूले को धोखा करार दिया था।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिनेत्री पद्मिनी की कहानी, 10 साल की उम्र में यौन शोषण, बेटियों को फिल्मों से दूर रखा

चंपई सोरेन के भाजपा में आने पर शिवराज बोले, टाइगर जिंदा है

बाढ़ग्रस्त गुजरात को राहत, ओमान की ओर बढ़ा असना चक्रवात

भारत-बांग्लादेश संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

पेंशन आवेदन पत्र भरना हुआ आसान, सरकार ने जारी किया नया फॉर्म

सभी देखें

नवीनतम

चंपई सोरेन झारखंड में क्या बीजेपी को सत्ता तक पहुंचा पाएंगे?

बांग्लादेश में बाढ़ के लिए क्या भारत है जिम्मेदार, विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

चिराग पासवान की लोकसभा सदस्यता को चुनौती, भाजपा नेता ने लगाए ये संगीन आरोप

देखो अपना देश अभियान में सभी लोग भागीदारी करें : विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के छात्रों को मिलेगा ब्याज मुक्त शिक्षा ऋण

अगला लेख