अखिलेश बोले, भाजपा सिर्फ एक ट्रिलियन झूठ का रिकॉर्ड बना सकती है

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सिर्फ एक ट्रिलियन झूठ का रिकॉर्ड बना सकती है और कुछ नहीं।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 25 जनवरी 2025 (11:35 IST)
Akhilesh Yadav on BJP : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के इस दावे को झूठ करार दिया कि राज्य की अर्थव्यवस्था अगले चार वर्ष में एक ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को हासिल कर लेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ 1 ट्रिलियन झूठ का रिकॉर्ड बना सकती है। ALSO READ: अखिलेश की CM योगी को चुनौती, मथुरा से गुजरती यमुना में आचमन करके दिखा दें
 
अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में भाजपा के आर्थिक वादों के लिए उस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ एक ट्रिलियन झूठ का रिकॉर्ड बना सकती है और कुछ नहीं। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की तरफ से फिर से ये जुमला उछाला जा रहा है कि अगले चार वर्ष में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी।
 
सपा नेता ने कहा कि आज की विकास दर के हिसाब से ये असंभव है, इसीलिए ये एक महाझूठ है। सरकार के खजाने में भ्रष्टाचार की सेंध लगी है। निवेश जमीन पर नहीं उतरा है। किसान व्यापारी और उद्योगपति सब अपने काम को लेकर त्रस्त हैं। बेरोजगारी-बेकारी प्रदेश में गरीबी के नये अध्याय लिख रही है। लोगों के हाथ में पैसा नहीं है तो क्रय शक्ति कहां से आएगी। श्रमिक-मजदूर पलायन कर रहे हैं तो श्रम संसाधन कहां से आयेगा।
<

भाजपा सिर्फ़ 1 ट्रिलियन झूठ का रिकॉर्ड बना सकती है और कुछ नहीं।

उप्र भाजपा सरकार की तरफ़ से फिर से ये जुमला उछाला जा रहा है कि अगले 4 सालों में उप्र की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी।

- आज की ‘विकास दर’ के हिसाब से ये असंभव है, इसीलिए ये एक ‘महाझूठ’ है।
- ⁠सरकार के…

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 25, 2025 >
उन्होंने कहा कि जनता कह रही है कि हमें तो यह बताएं कि महंगाई कितनी कम होगी। हमारी आमदनी कितनी बढ़ेगी। युवाओं को नौकरी कैसे मिलेगी। दवाई-पढ़ाई के खर्चे कैसे कम होंगे। दुकानदारी-कारोबार कैसे बंद होने से बचेगा। जन-जन कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
 
गौरतलब है कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए दिल्ली विधानसभा चुनावों के साथ ही 5 फरवरी को मतदान होना है। इस सीट पर सपा और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

डिप्रेशन, एंग्जायटी, निराशा और सुसाइडल प्रवृत्ति के शिकार हो रहे इंदौरी, 6 महीने में 55 प्रतिशत पुरुषों ने मांगी मदद

मोतिहारी में पीएम मोदी ने बताया, 2 दशक पहले कैसा था बिहार

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर लगेंगे 251 फुट ऊंचे भगवा ध्वज, सीएम धामी ने की घोषणा

शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार

अगला लेख