पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की राष्ट्रपति से मांग, भगत सिंह, आजाद मिले भारत रत्न

अवनीश कुमार
मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (09:54 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहने वाले पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अधिकार सेना की तरफ से राष्ट्रपति को एक पत्र लिखते हुए भगत सिंह, आजाद और बिस्मिल को भारत रत्न, अन्य क्रान्तिकारियों को पद्म विभूषण व अन्य पद्म पुरस्कारों देने की मांग की है।
 
उन्होंने कहा है कि देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अदम्य साहसी क्रांतिकारियों को देश के सर्वोच्च पुरूस्कार भारत सरकार को देना चाहिए। उन्होंने इसी दौरान एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि भारत सरकार ने भारत रत्न व पद्म विभूषण पुरस्कार तमाम लोगों को दिए है। इनमें राजनीतिक कारणों से दिए जाने के भी आरोप लगते रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि कई लोगों को मरणोपरांत व बाहरी लोगों को भी पुरस्कार मिले हैं। लेकिन देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले किसी भी व्यक्ति को पुरस्कार नहीं दिए गए हैं। अधिकार सेना मांग करती है कि सरदार भगत सिंह,चंद्रशेखर आजाद और राम प्रसाद बिस्मिल को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए और राजगुरु, सुखदेव सहित अन्य लोगों को पद्म विभूषण पुरस्कार दिया जाए।
 
 
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश काडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को समय से पहले ही सरकार ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी थी। इसके बाद उन्होंने अधिकार सेना का गठन किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BJP में 75 की उम्र में Retirement का नियम नहीं, PM मोदी पर संजय राउत के बयान पर क्यों भड़के बावनकुले

जंग की आहट, ईरान की मिसाइलों के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप का हवा का शैतान B-2 बॉम्बर तैयार

लोकसभा में बुधवार को वक्फ बिल पर मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा, जानिए क्या है सदन की संख्या से लेकर सियासत तक समीकरण?

आलीशान कोठी को बना दिया पोर्न स्‍टूडियो, काली फिल्‍म में आती थी खूबसूरत मॉडल्‍स, एक घंटे में 5 लाख कमाई

97 लाख Whatsapp अकाउंट्‍स पर लगाया बैन, जानिए मेटा ने क्यों उठाया यह कदम, आपका खाता तो नहीं हुआ बंद

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा का समय 2 घंटे बढ़ाया गया

Weather Update : कर्नाटक में गर्मी का खौफ, राजस्थान में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में खराब हुई हवा

मध्यप्रदेश में नक्‍सलियों से मुठभेड़, 2 महिला नक्सली ढेर, 14-14 लाख का था इनाम

Waqf Amendment Bill : कानून सबको स्वीकार करना पड़ेगा, वक्फ बोर्ड कैसे करेगा काम, अमित शाह ने लोकसभा में समझाया

वक्फ बिल को लेकर कांग्रेस पर भड़के अनुराग ठाकुर, बोले- देश संविधान से ही चलेगा, तुष्टीकरण की राजनीति का होगा अंतिम संस्कार

अगला लेख