एएनएम की अवैध वसूली, पत्नी और नवजात को अस्पताल से छुट्टी दिलाने के लिए बेचना पड़ा मंगलसूत्र

Webdunia
गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (21:15 IST)
बलिया। उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के नरही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और नवजात बच्ची को छुट्टी दिलाने के लिए मजबूरन उसका मंगलसूत्र बेचने संबंधी बयान का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
 
जिले के फेफना विधानसभा क्षेत्र स्थित नरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में इटही गांव का निवासी बबलू गिरि यह कहता दिख रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 2 बजे उसने इस स्वास्थ्य केंद्र में अपनी पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती कराया था। भर्ती के तकरीबन डेढ़ घंटे के बाद एक बच्ची का जन्म हुआ।
 
वायरल हुए वीडियो में बबलू आरोप लगाता सुनाई पड़ रहा है कि एएनएम पुष्पा राय ने पत्नी को भर्ती करते वक्त ही उससे 2 हजार रुपए वसूल लिए थे। प्रसव के बाद एएनएम ढाई हजार रुपए और मांग रही है।
 
इस अवैध वसूली के लिए उसकी पत्नी और नवजात बच्ची को अस्पताल से जाने नहीं दिया जा रहा है। परेशान होकर उसने पत्नी का मंगलसूत्र पांच हजार रुपये में बेचकर एएनएम की मांग पूरी की।
 
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसके तिवारी ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी को दंडित किया जाएगा। साथ ही बबलू द्वारा दी गई धनराशि वापस कराई जाएगी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

अगला लेख