Hanuman Chalisa

Gyanvapi ASI Survey : ASI ने रिपोर्ट सौंपने के लिए और मांगा 15 दिन का समय

Webdunia
शुक्रवार, 17 नवंबर 2023 (14:22 IST)
Gyanvapi ASI Survey : भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण (ASI) ने ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण (scientific survey) की रिपोर्ट सौंपने के लिए अदालत से शुक्रवार को 15 दिन का और समय देने की मांग की। 2 नवंबर को वाराणसी की अदालत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque) परिसर के वैज्ञानिक सर्वे की रिपोर्ट सौंपने के लिए 17 नवंबर तक का समय दिया था।
 
केंद्र सरकार के शासकीय अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी की जिला अदालत ने सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए आज 17 नवंबर का समय दिया था, परंतु सर्वेक्षण में इस्तेमाल तकनीकी रिपोर्ट अभी नहीं आ पाने की वजह से एएसआई ने आज शुक्रवार को जिला जज ए.के. विश्वेश की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट अदालत के समक्ष जमा करने के लिए 15 दिन के और समय की मांग की है।
 
उन्होंने कहा कि अदालत इस मामले पर दिन में बाद में सुनवाई करेगी। एएसआई को इससे पहले 6 अक्टूबर तक रिपोर्ट देनी थी लेकिन बाद में उसे 3 नवंबर तक इसे जमा करने के निर्देश दिए गए थे। 5 अक्टूबर को अदालत ने एएसआई को 4 और सप्ताह का समय दिया था और कहा था कि सर्वेक्षण की अवधि इससे आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TCS नासिक केस : ऑफिस में छेड़छाड़ और दबाव के आरोप, पीड़िताओं ने खोला पूरा सच, निदा खान पर चौंकाने वाले दावे

टोंक का नन्हा मानसिंह: 10 साल का बच्चा, जो कहता है- हल्दीघाटी मैंने लड़ी, आमेर में मेरा है खजाना

Earthquake : जापान में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी, तटीय इलाकों को तुरंत खाली करने के निर्देश

भारतीय नौसेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों को लारक द्वीप से दूर रहने की एडवायजरी जारी की

ईरान में अब सेना ही सरकार! अराघची-पेजेशकियन किनारे, IRGC ने अमेरिका को बताया 'समुद्री डकैत'—क्या शुरू होगा महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल: ‘नर्क-ए-नआमत’ से राजनीतिक हिंसा के चक्रव्यूह तक, भाजपा, सीपीआई से लेकर कांग्रेस की निगाहें बंगाल पर क्यों हैं?

गुजरात के दाहोद में 400 लोग बीमार, शादी की दावत से अचानक हुई उल्‍टी, कई अस्पताल में भर्ती

सम्राट चौधरी ने फिर पलटा विजय सिन्हा का फैसला, राजस्व कर्मचारियों का निलंबन रद्द

नेपाल जाने वाले सावधान! बालेन्द्र शाह सरकार ने बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती; बिना बिल सामान ले जाना पड़ेगा भारी

चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, 7 लाख से ज्यादा हुए रजिस्ट्रेशन

अगला लेख