Hanuman Chalisa

UP : कोरोना काल में चमगादड़ों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, लोगों में दहशत

Webdunia
मंगलवार, 26 मई 2020 (20:28 IST)
गोरखपुर। गोरखपुर जिले के बेलघाट इलाके में मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत को लेकर सनसनी फैल गई। ग्रामीण इस घटना को कोरोना वायरस संक्रमण से जोड़कर देख रहे हैं। 
 
वन विभाग को आशंका है कि अत्यधिक गर्मी और पानी न मिलने की वजह से ये चमगादड़ मर गए होंगे।बहरहाल, इन मृत चमगादड़ों को पोस्टमार्टम के लिए बरेली स्थित भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) भेज दिया गया है।
 
बेलघाट के पंकज शाही ने कहा कि मैंने अपने बगीचे में सुबह देखा कि आम के पेड़ के नीचे बड़ी संख्या में चमगादड़ मरे पड़े हैं। मेरे बाग से सटा हुआ एक और बाग है, वहां भी खासी संख्या में चमगादड़ मरे पड़े थे। शाही ने बताया कि उन्होंने इस बारे में वन विभाग को सूचना दी और उसकी टीम मृत चमगादड़ों को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। टीम के सदस्यों का भी कहना है कि बाग में पानी रखा जाए क्योंकि वे चमगादड़ बेइंतहा गर्मी की वजह से मरे हैं। 
 
खजनी वन प्रभाग के रेंजर देवेंद्र कुमार ने बताया कि करीब 52 चमगादड़ मरे पाए गए हैं। उन सभी को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि इन चमगादड़ों की मौत अत्यधिक गर्मी और आसपास पानी न मिलने की वजह से हुई। पास पड़ोस के लाब भी सूखे हुए हैं।
 
इस बीच प्रभागीय वन अधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इन चमगादड़ों की मौत का असल कारण पता लग पाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख