शाहीनबाग में गोली चलाने वाला भाजपा का सदस्य, बवाल मचने पर रद्द हुई सदस्यता

Webdunia
बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (22:12 IST)
लखनऊ। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीनबाग में करीब 11 महीने पहले हुए प्रदर्शन में कथित तौर पर गोलीबारी करने वाले एक व्यक्ति ने बुधवार को गाजियाबाद में भाजपा की सदस्यता ले ली। हालांकि कपिल गुज्जर नामक इस व्यक्ति की सदस्यता कुछ ही समय के लिए रही, क्योंकि भाजपा में शामिल होने की खबर फैलने के बाद पार्टी ने उसकी सदस्यता निरस्त कर दी।
ALSO READ: शिवसेना का भाजपा पर प्रहार, कहा- ED का इस्तेमाल कर आघाड़ी सरकार नहीं गिरा सकती
उत्तरप्रदेश भाजपा के महासचिव जेपीएस राठौर ने गुज्जर के भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि गाजियाबाद के स्थानीय भाजपा नेताओं ने गुज्जर को पार्टी में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की थी। हालांकि पार्टी के राज्य स्तरीय नेतृत्व को जब इसकी जानकारी हुई तब गुज्जर की सदस्यता रद्द कर दी गई।
 
गाजियाबाद महानगर भाजपा इकाई के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने एक बयान में कहा कि बुधवार को बसपा के कुछ सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली थी। उनमें कपिल गुज्जर भी शामिल था। हमें उसके विवादास्पद अतीत के बारे में जानकारी नहीं थी। जैसे ही हमें पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली, पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेतृत्व ने गुज्जर की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी। गौरतलब है कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के जामिया नगर स्थित शाहीनबाग में महिलाओं के प्रदर्शन के दौरान गत 1 फरवरी को गुज्जर ने हवा में कथित तौर पर 2 गोलियां चलाई थीं। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। बाद में उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

महंगा पड़ा कबूतर को दाना डालना, मुंबई में दर्ज हुई FIR

LIVE: सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी को फटकार, कैसे पता चला 2,000 KM जमीन पर चीन का कब्जा

प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, 60 बस्तियों में भरा पानी

वाराणसी में उफान पर गंगा नदी, छतों पर गंगा आरती, कहां हो रहे हैं अंतिम संस्कार

सुबह की सैर कर रही थीं कांग्रेस सांसद आर सुधा, झपटमारों ने छीन ली सोने की चेन

अगला लेख