यूपी : BJP MLA को अधिकारियों से जान का खतरा, रोज 50 हजार गाएं काटे जाने का दावा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 5 जनवरी 2025 (00:15 IST)
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल द्वारा अपनी ही सरकार की पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) से खुद की जान का खतरा बताए जाने के बाद अब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शनिवार को राज्य के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों पर निशाना साधते हुए अपनी हत्या की आशंका जताई है। गुर्जर ने शनिवार को अपनी हत्या की आशंका जताई है और आरोप लगाया है कि अधिकारी उनकी हत्या की साजिश रच सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया, हमारी सरकार में रोजाना 50,000 गाएं कट रही है। ये अधिकारी गायों के लिए दिए जाने वाले फंड को हड़प रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। 
 
इस बीच मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को इस संबंध में दावा किया कि किसी भाजपाई मंत्री के या किसी भाजपाई विधायक के ही कंधे पर बंदूक रखकर, कोई भाजपाई ही कहीं दूर से निशाना साध रहा है।
ALSO READ: UP : कासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड में बड़ा फैसला, सभी 28 दोषियों को NIA कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शनिवार को अपनी हत्या की आशंका जताई है और आरोप लगाया है कि अधिकारी उनकी हत्या की साजिश रच सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया, हमारी सरकार में रोजाना 50,000 गाएं कट रही है। ये अधिकारी गायों के लिए दिए जाने वाले फंड को हड़प रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है।
 
उन्होंने कहा, मुख्य सचिव इस सबके पीछे हैं। मेरी हत्या की योजना पहले ही बना ली गई है, इसके लिए नौ एमएम कैलिबर की 25 पिस्तौलें खरीदी गई हैं। उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उनको यह आरोप लगाते सुना जा सकता है। हालांकि वह यह भी कहते हैं कि मुख्य सचिव या पुलिस आयुक्त से उनका कोई निजी बैर नहीं है।
ALSO READ: UP : रुक गई संभल की बावड़ी की खुदाई, जहरीली गैस के रिसाव की आशंका, मजदूरों की जान को खतरा, अभी भी दफन हैं कई राज
विधायक ने कहा, मेरे पास हथियार खरीदने के सबूत हैं और सही समय पर इसे सार्वजनिक करूंगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया, अधिकारी भाजपा विधायकों और पार्टी नेताओं की समस्याएं नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि अधिकारी ईमानदार मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
 
गुर्जर ने कहा, दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें लोनी में दो पुलिस हेड कांस्टेबल एक पीड़ित से पैसे वसूलते हुए दिखाई दे रहे थे। कुछ अधिकारी सपा और कांग्रेस नेताओं से मिले हुए हैं। अगर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तो भाजपा आगामी चुनाव में 375 सीट जीतेगी अन्यथा भाजपा के उम्मीदवार चुनाव में अपनी जमा पूंजी गंवा देंगे।
 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को एक्स एक पोस्ट में विधायक गुर्जर के आरोपों का वीडियो साझा करते हुए लिखा, उप्र भाजपा सरकार में दो राजधानियों (दिल्ली-लखनऊ) के बीच आपस में ही आरोपों की तलवारें खिंचीं हैं। यादव ने दावा किया, किसी भाजपाई मंत्री के या किसी भाजपाई विधायक के ही कंधे पर बंदूक रखकर, कोई भाजपाई ही कहीं दूर से निशाना साध रहा है।
ALSO READ: मोदी राज के 10 साल में 36 प्रतिशत रोजगार, UPA राज के 10 साल में क्या था employment का हाल
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, सत्ता की इस रस्साकशी में जनता और सरकारी कामकाज पिस रहा है। अधिकारी इसमें अपनी रोटी सेंक रहे हैं। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया, दरअसल यह जो लड़ाई है, उसका कारण भ्रष्टाचार की कमाई है, जिस पर सब एकाधिकार जमाना चाहते हैं।  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्‍ता संरक्षण एवं बाट माप मंत्री आशीष पटेल ने हाल में विशेष कार्यबल (एसटीएफ) से अपनी जान का खतरा बताया था।
 
भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में अपना दल (एस) कोटे के मंत्री पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह हटाए जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन वह इस्तीफा नहीं देंगे। अपनी पत्नी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बड़ी बहन और सपा विधायक पल्लवी पटेल द्वारा विभागीय भ्रष्टाचार का आरोप लगाए जाने के बाद से मंत्री आशीष पटेल आक्रामक मुद्रा में हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

big disasters of uttarakhand : उत्तराखंड की 5 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं, जिनमें गई हजारों लोगों की जान

Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, हर्षिल आर्मी कैंप तबाह, कई जवानों के लापता होने की आशंका

YouTube का बड़ा ऐलान : अब इन वीडियो पर नहीं मिलेगा पैसा, कहीं आपका चैनल भी तो लिस्ट में नहीं?

Maharashtra: 20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे मिलकर लड़ेंगे स्थानीय निकाय चुनाव

dharali : 10 तस्वीरों में देखिए कुदरत का कहर, चंद सेकंड्‍स में मलबे में दबा खूबसूरत धराली

सभी देखें

नवीनतम

Uttarkashi Cloud Burst : उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, 4 लोगों की मौत, 130 को बचाया गया

Ed ने बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मामले में अनिल अंबानी से 10 घंटे तक पूछताछ की

क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय की 42 करोड़ की संपत्ति कुर्क

दिल्ली हाई कोर्ट ने बिहार चुनाव के लिए एक समान चुनाव चिह्न के अनुरोध वाली याचिका पर मांगा जवाब

प्रयागराज: मां गंगा का विशेष निरीक्षण, सब इंस्पेक्टर के घर आशीर्वाद देने पहुंचीं मैया

अगला लेख