Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो प्रसारित करने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Blackmailer of women arrested

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नोएडा (यूपी) , सोमवार, 18 अगस्त 2025 (14:07 IST)
Women's blackmailer arrested: नोएडा पुलिस ने महिलाओं का यौन शोषण करने और उनके आपत्तिनजक वीडियो एवं फोटो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल (blackmail) करने वाले व्यक्ति को रविवार रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मध्य नोएडा के पुलिस उपायुक्त (DCP)  शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि जलपुरा बिजलीघर के पास पुलिस जांच के दौरान जब सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया तो वह रुकने के बजाय भागने लगा।ALSO READ: Call Center से लीक हुआ Credit Card का डेटा, 2.6 करोड़ रुपए की ठगी, 18 आरोपी गिरफ्तार
 
आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चलाईं : उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा किया तो उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। डीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव ईदलपुर निवासी सोनू (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से उसके कब्जे से 1 तमंचा, 1 खोखा, 7 कारतूस और 1 चोरी की बाइक बरामद की।ALSO READ: UP: संपत्ति विवाद में बेटे ने कुदाल से हमला कर पिता की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया और बताया कि उसने यह बाइक अलीगढ़ जिले से चुराई थी। पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल में कई महिलाओं की निजी तस्वीरें मिलीं है। आरोपी ने बताया कि वह इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर महिलाओं का शोषण करता था। पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि बदमाश के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस बार ट्रंप से अकेले नहीं मिलेंगे जेलेंस्‍की, डर के मारे इन नेताओं को ले जा रहे साथ, क्‍या है डर की वजह