Biodata Maker

यूपी के गाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटी, 2 की मौत, अन्य कई लापता

Webdunia
गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (09:04 IST)
गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर में अठहठा गांव से बाजार कराने नौली गई 30 लोगों से भरी इंजन चालित नाव लौटते समय कुछ ही दूरी पर ओवरलोड के कारण पलट गई। इससे इसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई और 5 मासूम बच्चों की अभी भी तलाश जारी है। नाविक ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा ली और अन्य 22 लोगों को ग्रामीणों की तत्परता से बचा लिया गया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा में आई बाढ़ के कारण अठहठा गांव के लोग नाव से ही बाहर आ और जा रहे हैं। बुधवार को प्रशासन द्वारा लगाई गई इंजन चालित छोटी नाव खड़ी थी। देर शाम इसी नाव पर सवार होकर गांव के करीब 30 लोग जिसमें 15 पुरुष, 10 महिला और 5 बच्चे पास के ही गांव नौली बाजार करने गए थे।
 
ये सभी यहां से बाजार कर शाम 4.30 बजे लौट रहे थे। नाविक सभी लोगों को लेकर चला ही था कि कुछ ही दूरी पर नाव ओवरलोड होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। 22 लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन डबलू गोंड़ और नगीना पासवान की मौत हो गई तथा अन्य लापता की तलाश जारी है।(फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

Gold : क्या अभी है सोना खरीदने का सही समय, या और गिरेंगे भाव, दिसंबर में क्या रह सकती है कीमत

Pakistan में Gen Z आंदोलन, युवाओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल, क्या नेपाल की तरह होगा हश्र

सभी देखें

नवीनतम

Election Commission : बिहार में पहले चरण में बंपर मतदान, 30 साल में सबसे ज्यादा वोटिंग, चुनाव आयोग ने क्या बताया आंकड़ा

मुंबई में लोकल ट्रेन हादसे में 2 की मौत, 3 घायल

LIVE: बिहार में पहले चरण में ऐतिहासिक वोटिंग, जानिए कितना रहा प्रतिशत

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

बनारस से लेकर बेंगलुरु तक, मिलेगी चार नई वंदे भारत ट्रेन

अगला लेख