गई भैंस छत पर, उतारने में छूटे पसीने...

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (17:56 IST)
अक्सर आपने यह कहते सुना होगा कि गई भैंस पानी में। लेकिन हम आज बात कर रहें है गई भैंस छत पर। क्योंकि भैंस सीढ़ियों के रास्ते छत पर चढ़ गई। भैंस के इस अजीबो-गरीब कारनामे से मेरठ में हड़कंप मच गया। घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने क्रेन की सहायता से भैंस को छत से उतारा।

यह नजारा मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र के माजरा नया गांव का है। यहां रणवीर सिंह दूध का कारोबार करते हैं। उन्होंने घर में भैंस पाल रखी है। वह अपने घर की छत से नीचे उतरकर बाजार के लिए चले गए। इसी बीच सुबह 9 बजे के करीब उनकी एक भैंस जीने से छत पर चढ़ गई। 
 
रणवीर को जैसे ही सूचना मिली कि उनकी भैंस छत पर चढ़ी हुई है, वह आनन-फानन में घर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से पाइप व डंडों की मदद से भैंस को ग्रामीणों ने नीचे उतारने का जतन किया। प्यार से दुलार से पुचकारा भी गया। तमाम प्रयास विफल साबित होते हुए देखकर भैंस को नीचे उतारने के लिए बुल्डोजर भी मंगवाया गया, लेकिन बुल्डोजर को देखते ही भैंस डरकर छत पर भागने लगी, वह नीचे नही उतरी।

अंत में भैंस मालिक और ग्रामीण हार गए और उन्होंने क्रेन से बांधकर उसे किसी तरह जमीन पर उतारकर राहत की सांस ली। भैस का अचानक से छत पर चढ़ जाना और फिर क्रेन से नीचे उतारने का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
 

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

अगला लेख