Uttar Pradesh byelection : खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव 5 दिसंबर को, मतगणना 8 दिसंबर को

Webdunia
मंगलवार, 8 नवंबर 2022 (16:40 IST)
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश की खतौली विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होगा। चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पिछले महीने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विक्रम सिंह को वर्ष 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे से जुड़े मामले में दोषी ठहराए जाने एवं 3 साल की सजा दिए जाने के मद्देनजर इस सीट पर चुनाव अनिवार्य हो गया था। इसकी मतगणना 8 दिसंबर को होगी।
 
दोषी ठहराए जाने के बाद सिंह को विधायक के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था और हाल ही में उत्तरप्रदेश विधानसभा ने इसे अधिसूचित कर दिया था। सितंबर 2013 में कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं के भड़काऊ भाषण के बाद पश्चिमी उत्तरप्रदेश में साम्प्रदायिक हिंसा शुरू हो गई थी। इसमें कम से 60 लोगों की मौत हो गई थी और काफी लोग दंगे के दौरान पलायन कर गए थे।
 
ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ (प्रत्येक में 1-1 सीट पर) तथा उत्तरप्रदेश के 1 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव भी 5 दिसंबर को होना है। खतौली विधानसभा सीट एवं अन्य सीटों पर उपचुनाव सहित गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव की मतगणना 8 दिसंबर को होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

अमरनाथ यात्रा के लिए 1,635 तीर्थयात्रियों का 26वां जत्था जम्मू से रवाना

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, जानें आपके नगर में ताजा भाव

यूपी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़, 2 की मौत, 29 लोग घायल

Weather Update: देशभर में वर्षा का दौर जारी, दिल्ली-NCR में तेज बारिश के आसार, जानें देशभर का मौसम

रविंद्र जडेजा-वॉशिंगटन सुंदर के शतक के खिलाफ बेन स्टोक्स ने चली शर्मनाक चाल, ड्रॉ हुआ चौथा टेस्ट

अगला लेख