dipawali

निषाद और मलिन बस्ती में दीपावली मनाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हनुमानगढ़ी-रामलला दर्शन के बाद बस्तीवासियों संग दीप जलाएंगे सीएम योगी, 400 लोगों के साथ फलाहार करेंगे मुख्यमंत्री, बच्चों को देंगे मिठाई और ट्रॉफी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 (16:36 IST)
Chief Minister Yogi Adityanath: नौवां दीपोत्सव इस बार अयोध्या के इतिहास में एक नई सामाजिक परंपरा जोड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तय किया है कि दीपोत्सव के अगले दिन वे निषाद और मलिन बस्ती के परिवारों के बीच जाकर उनके साथ दिवाली का पर्व मनाएंगे। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम इस संदेश के साथ आयोजित किया जा रहा है कि प्रभु श्रीराम की नगरी में किसी भी घर का दीपक बुझा न रहे।
 
हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करेंगे मुख्यमंत्री : दीपोत्सव के मुख्य दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर हनुमान जी का दर्शन-पूजन करेंगे, उसके बाद रामलला के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री भगवान श्रीराम से प्रदेश की समृद्धि, शांति और लोकमंगल की कामना करेंगे। इसके पश्चात वे अयोध्या के प्रमुख संतों और मठ-महंतों से भेंटकर आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे व कारसेवकपुरम भी जाएंगे।
 
निषाद बस्ती में फलाहार और दीप प्रज्वलन : रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वार्ड संख्या एक के अभिरामदास नगर (निषाद बस्ती) जाएंगे, जहां वे स्थानीय परिवारों के साथ दिवाली का पर्व मनाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सामुदायिक रूप से फलाहार करेंगे और लगभग 400 लोगों के साथ दीप जलाकर सामूहिक उत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निषाद परिवारों के घर जाकर दीप प्रज्वलित करेंगे, बच्चों को मिठाइयां और ट्रॉफियां वितरित करेंगे, तथा कुछ वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर दीपोत्सव की शुभकामनाएं देंगे।
 
मलिन बस्ती देवकली में बच्चों संग मनाएंगे दिवाली : इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वार्ड देवकली की मलिन बस्ती पहुंचेंगे, जहां वे बच्चों का उत्साह बढ़ाएंगे और उनके साथ दीप जलाकर दिवाली की खुशियां साझा करेंगे। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम समाज के गरीब, वंचित और पिछड़े तबकों के बीच समरसता और सहभागिता का सशक्त संदेश देगा।
 
प्रशासन ने की चाक-चौबंद तैयारियां : जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस विशेष कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बस्तियों में सुरक्षा, स्वच्छता, रोशनी और सजावट के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगर निगम, विद्युत विभाग और सफाई कर्मी लगातार सक्रिय हैं। जहां-जहां मुख्यमंत्री का भ्रमण प्रस्तावित है, वहां सड़कों की मरम्मत, दीपों की सजावट और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है।
 
अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह कार्यक्रम दीपोत्सव की उस मूल भावना को जीवंत करता है, जिसमें हर वर्ग, हर बस्ती और हर व्यक्ति को शामिल करने का संकल्प निहित है। मुख्यमंत्री का उद्देश्य स्पष्ट है दीपोत्सव सिर्फ अयोध्या की झिलमिलाती सड़कों तक सीमित न रहे, बल्कि हर बस्ती, हर घर तक उसका प्रकाश पहुंचे।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

UP में त्योहारों पर मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, आगे भी जारी रहेगी सतर्कता

CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

दीपोत्सव 2025 : अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड टूटा, इस वर्ष संख्या 23 करोड़ पार

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

अगला लेख