Festival Posters

CM योगी का जनता दर्शन, बोले- आपकी सेवा ही सरकार की प्राथमिकता

प्रदेश के कई जनपदों से समस्या लेकर आए फरियादी, पुलिस, आर्थिक सहायता, जमीनी विवाद, पारिवारिक मामलों से जुड़ी शिकायतें भी आईं, मुख्यमंत्री ने निश्चित समयावधि में निस्तारण का दिया निर्देश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 (20:26 IST)
Chief Minister Yogi Adityanath Janta Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के उपरांत सोमवार को फिर 'जनता दर्शन' किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कई जनपदों से आये हर पीड़ित से मुलाकात की, उनके पास पहुंचकर समस्या सुनी, फिर अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में उचित निस्तारण कराएं। पीड़ितों से फीडबैक भी लें। इस दौरान लगभग 50 से अधिक पीड़ितों ने अपनी समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। फरियादियों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी सेवा ही सरकार की प्राथमिकता है।
 
धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रहेगा अधूरा : 'जनता दर्शन' के दौरान मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि सरकारी जमीनों पर कब्जा किया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने इसकी जांच कर तत्काल कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। वहीं एक पीड़ित ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल से एस्टिमेट बनवाने को कहा। उन्होंने कहा कि धन के अभाव में किसी पीड़ित का इलाज अधूरी नहीं रहेगा। सरकार हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था के लिए खड़ी है।  
 
सर! मैं कलाकार हूं, मुझे कार्यक्रम दिलवा दीजिए : 'जनता दर्शन' में एक महिला कलाकार भी पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से बताया कि वे लोकगीत कलाकार हैं। उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रम करना है। मंच दिला दीजिए। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल उन्हें कार्यक्रम दिलाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री बोले कि सरकार हर जनपद में लोककलाओं को प्राथमिकता दे रही है। हर जगह अनेक आयोजन भी कराए जाते हैं। इसमें पंजीकृत व अधिक से अधिक स्थानीय कलाकारों को मौका मिले। 
 
पुलिस, पारिवारिक मामले भी आए : इस दौरान पुलिस से जुड़े मामले भी आये। कई लोगों ने पारिवारिक मामले को लेकर भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी शिकायत रखी। पुलिस से जुड़े मामलों पर मुख्यमंत्री ने इसे दिखवाने और पीड़ितों की समस्या के समाधान कराने का निर्देश दिया। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

असम में क्यों लागू नहीं होगा SIR, कांग्रेस का भी आया रिएक्शन

SIR क्या है बिहार के बाद कौनसे 12 राज्यों में होगा लागू, CEC ज्ञानेश कुमार ने क्या बताया

मुस्कान का नीला ड्रम, सोनम रघुवंशी की क्रूरता के बाद दिल्ली की शातिर अमृता, लिव इन पार्टनर की हत्या को हादसे बदलने की कोशिश, दिमाग को हिलाने वाली साजिश

फर्जी लेफ्टिनेंट बन किया लेडी डॉक्टर से रेप, होश आया तो निकला डिलिवरी ब्‍वॉय, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

CM योगी के खिलाफ महंगा पड़ा बयान, सुल्तानपुर के प्रभारी CMS सस्पेंड, FIR भी दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी का जनता दर्शन, बोले- आपकी सेवा ही सरकार की प्राथमिकता

61 वर्ष बाद यूपी की मेजबानी में आयोजित होगी भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जंबूरी

असम में क्यों लागू नहीं होगा SIR, कांग्रेस का भी आया रिएक्शन

SIR क्या है बिहार के बाद कौनसे 12 राज्यों में होगा लागू, CEC ज्ञानेश कुमार ने क्या बताया

भारत के खिलाफ यूनुस की साजिश, India के कई राज्यों को बांग्लादेश में दिखाया

अगला लेख