Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वायरल हुआ थूक से रोटी बनाने का वीडियो, कूक गिरफ्‍तार...

Advertiesment
हमें फॉलो करें वायरल हुआ थूक से रोटी बनाने का वीडियो, कूक गिरफ्‍तार...
, रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (11:07 IST)
गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में आटे में थूक कर रोटी बनाने पर बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कूक को गिरफ्तार कर लिया है।
 
56 सेकंड का वीडियो एक चिकन रेस्टोरेंट परिसर का बताया जा रहा है। इसमें एक व्यक्ति तंदूरी रोटी बनाते समय पहले आटे पर थूकता है। रेस्टोरेंट में और भी कई लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। लेकिन किसी का ध्यान इस व्यक्ति की तरफ नहीं जा रहा है। 
 
हिंदू रक्षा दल की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम तमीजउद्दीन है और वह बिहार का रहने वाला है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंतरिक्ष स्टेशन में पहली फिल्म की शूटिंग, स्टार्स को लेकर पृथ्वी पर लौटा अंतरिक्ष यान