Publish Date: Sat, 02 Nov 2024 (16:24 IST)
Updated Date: Sat, 02 Nov 2024 (16:32 IST)
UP Crime News: उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के दोकटी थाना (Dokati police station) क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय दलित किशोरी से उसके पड़ोसी युवक द्वारा कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
ALSO READ: मेरठ में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, 15 साल का आरोपी हिरासत में
अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आरोपी संजीत को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta