ब्रजेश ने साधा निशाना, कहा- सपा सरकार के समय अपराधी 'मिनी सीएम' बन गए थे

Webdunia
शनिवार, 26 नवंबर 2022 (12:43 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि राज्य की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के समय प्रदेश के हर जिले में अपराधी 'मिनी सीएम' बन गए थे। पाठक ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार आते ही गुंडे, माफिया और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई जिसका परिणाम यह हुआ कि गुंडे, बदमाश या तो जेल के भीतर पहुंच गए या राज्य छोड़कर भाग गए।
 
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में कुसमरा व करहल में जनसभाओं को सम्बोधित किया। पाठक ने कहा कि सपा की सरकार के दौरान अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था और वे 'खाली प्लॉट हमारा है' जैसे नारे लगाते थे, वे हर जिले में 'मिनी सीएम' बन गए थे।
 
उन्होंने कहा कि मैनपुरी की जनता इस बार परिवारवाद पर नहीं बल्कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के विकास पर मुहर लगाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिला है और मैनपुरी में इस बार कमल खिलना तय है।
 
पाठक ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव से लेकर उनके सारे परिवार को नुक्कड़ सभाएं करनी पड़ रही हैं और अपने शासनकाल में जिनकी उपेक्षा की, उन्हीं से आज गली-गली वोट मांगने पड़ रहे हैं। इससे साफ है कि समाजवादी पार्टी की जमीन खिसक चुकी है। आज चाचा-भतीजा भले एक हुए हों, परंतु दोनों मिलकर भी सपा की हार को नहीं टाल सकते। मैनपुरी में उपचुनाव 5 दिसंबर को है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

रपटे या पुल-पुलिया पर बाढ़ का पानी हो तो पार न करें, CM मोहन यादव की जनता से अपील

Strait of Hormuz : ईरान ने उठाया बड़ा कदम, संसद में पास हो गया होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का प्रस्ताव, भारत पर कितना असर

क्या ऑपरेशन मिडनाइट हैमर से अमेरिका ने बर्बाद कर दिया ईरान का परमाणु मिशन, पेंटागन का बड़ा दावा

Operation Sindhu : ईरान से अब तक 1400 से ज्‍यादा भारतीयों को निकाला

Air India का बड़ा फैसला, उड़ानों की घटाई संख्या, बताई ये वजह

अगला लेख