कौशांबी के देवी मंदिर में श्रद्धालु ने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी

Webdunia
शनिवार, 10 सितम्बर 2022 (16:52 IST)
कौशांबी (यूपी)। उत्तरप्रदेश में कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र स्थित मां शीतला मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु संपत ने शनिवार को अपनी जीभ काटकर मंदिर की चौखट पर चढ़ा दी। पुलिस ने घायल श्रद्धालु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल संपत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 
थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव निवासी संपत (38) पत्नी बन्नो देवी के साथ शनिवार को मां शीतला के दर्शन करने आया था। गंगा स्नान करने के बाद संपत ने अपनी पत्नी के साथ शीतला मां के दर्शन पूजन किए। तिवारी के अनुसार दंपति ने मंदिर की परिक्रमा की और लौटते वक्त संपत ने साथ लाए ब्लेड से अपनी जीभ काटकर मंदिर की चौखट पर चढ़ा दी।
 
इस घटना के बाद मंदिर में अन्य श्रद्धालुओं के बीच हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल संपत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। संपत की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार रात उसके पति ने शीतला माता के दर्शन की इच्छा जताई थी। इसी सिलसिले में दोनों ने आज गंगा स्नान के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना की, लेकिन उसके पति ने अचानक इस घटना को अंजाम दिया।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्‍कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल

अगला लेख