उत्तरप्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटके

Webdunia
शनिवार, 20 अगस्त 2022 (08:35 IST)
लखनऊ। बीती रात शुक्रवार को उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में भूकंप के तेज झटके से देर रात धरती हिली। लखनऊ समेत आसपास के कई जिलों में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटका इतना तेज था कि लोगों ने इसे गहरी नींद में भी महसूस किया। कई लोग घर से बाहर निकलते दिखे। रात करीब 1.12 बजे आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 मापी गई।
 
भूकंप का केंद्र लखनऊ से 139 किमी दूर उत्तर-उत्तरपूर्व में 82 किमी की गहराई में रहा। दरअसल राजधानी लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और बरेली में यह भूकंप ऐसे वक्त में आया, जब लोग देर रात गहरी नींद में सोए हुए थे। इन इलाके में देर रात जैसे ही लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए, लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। हालांकि भूकंप के तेज झटके में अब तक किसी नुकसान की खबर नहीं है, मगर इस भूकंप से लोग सहमे हुए दिखाई दिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख