मंत्रियों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, हवाई सर्वेक्षण से लौट रहे थे

Webdunia
बुधवार, 5 अगस्त 2020 (11:31 IST)
अमेठी। उत्तरप्रदेश के 2 मंत्रियों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के चलते मंगलवार शाम अमेठी में आपात स्थिति में उतारा गया। अधिकारियों ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख देश के पूर्वी हिस्से में बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद लखनऊ लौट रहे थे।
 
अधिकारियों के मुताबिक हेलीकॉप्टर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी, फुरसतगंज की हवाई पट्टी पर उतारा गया। उसके बाद दोनों मंत्री कार से लखनऊ के लिए रवाना हुए। सरकारी सूत्रों ने बताया कि हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के चलते शाम लगभग 7 बजे एहतियातन उतारा गया। मौसम ठीक होते ही हेलीकॉप्टर पुन: लखनऊ के लिए रवाना होगा।
 
गन्ना विकास मंत्री राणा और जलशक्ति राज्यमंत्री औलख बाढ़ प्रभावित बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, बस्ती, बलरामपुर और आजमगढ़ जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने गए थे। मंत्रियों ने ट्वीट कर बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उन्होंने बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर CM योगी ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये सख्‍त निर्देश...

Rajasthan : फ्रांसीसी महिला से दुष्कर्म, कास्टिंग कंपनी का मालिक है आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi : रोहिणी में बहुमंजिला इमारत में आग, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

Dharamshala Flood: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, धर्मशाला में 25 मजदूरों के बहने की सूचना, 2 के मिले शव

सेबी ने बीएसई पर लगाया 25 लाख का जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख