UP में आसमान में दिखी रहस्यमयी लाइट, ऐसे लगा जैसे आकाश में चल रही थी ट्रेन

हिमा अग्रवाल
सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (23:47 IST)
सीतापुर। उत्तरप्रदेश के कई जिलों में रहस्यमयी रोशनी आसमान दिखाई दी है। सोमवार की शाम आसमान में कतार से चलती यह रोशनी लोगों में कौतूहल का विषय बनी हुई है, कोई इसे आसमान में तारोन का टिमटिमाता समूह बता रहा है तो कोई इसे बल्बों की झालर की तरह देख रहा है। रोशनी ऐसे लग रही थी मानो आकाश में ट्रेन चल रही है। यह किसी को समझ में नही आ रहा है कि वास्तव में यह क्या है। 
ALSO READ: नीतीश कुमार से बोले आरसीपी सिंह- आप क्या किसी को नेता बनाएंगे, मेरी औकात मुख्यमंत्री से ज्यादा
कुछ लोगों का अनुमान है कि आकाश से जैसे ही फाइटर प्लेन आगे निकलता है, उसके बाद इस तरह की रंगीन रोशनी आसमान में नजर आती है। ओरैया, इटावा जिले में भी इस रंगीन लाइट की रोशनी को देखा गया है। इटावा के बसरेहर और कचौरा चौराहे के कतारबद्ध रंगीन रोशनी ने लोगों को अपनी तरफ बरबस आकर्षित किया।
देखते ही देखते यह रोशनी कौतूहल का विषय बन गई। तभी आसमान में टिमटिमाता रंगीन रोशनी का समूह किसी शख्स ने अपने मोबाइल में कैद करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब इस वीडियो की चारों तरफ चर्चा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाइवे पर सेक्‍स कांड के बाद अंडरग्राउंड हुए BJP के धाकड़ नेता

‍किसने बनाया था ऑपरेशन सिंदूर का Logo, दो सैन्यकर्मियों के नाम आए सामने

Jyoti Malhotra Effect, पूर्वी रेलवे ने स्टेशनों के फोटो, वीडियो बनाने पर लगाई रोक

कौन हैं एरोल मस्क, जो अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, क्या है एलन मस्क से संबंध?

नारायण राणे की उद्धव ठाकरे को चेतावनी, ...तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

सभी देखें

नवीनतम

पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, आग से मत खेलो, अगर मैं नहीं होता तो...

Jyoti Malhotra Effect, पूर्वी रेलवे ने स्टेशनों के फोटो, वीडियो बनाने पर लगाई रोक

दक्षिण पश्चिम दिल्ली से 92 बांग्लादेशी हिरासत में, वर्षों से रह रहे थे अवैध रूप से

‍किसने बनाया था ऑपरेशन सिंदूर का Logo, दो सैन्यकर्मियों के नाम आए सामने

झारखंड में 91 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी 10वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण, लड़कियों ने मारी बाजी

अगला लेख