rashifal-2026

निषाद पार्टी का फेसबुक अकाउंट हैक, यूपी में है भाजपा की सहयोगी

Webdunia
मंगलवार, 26 सितम्बर 2023 (10:33 IST)
Uttar Pradesh news in hindi : ‘निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल’ (निषाद) का फेसबुक अकाउंट सोमवार को हैक कर लिया गया। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई।
 
गौतमपल्ली थाने के निरीक्षक श्रवण कुमार ने बताया कि अपनी शिकायत में निषाद ने कहा कि उनकी पार्टी अपनी गतिविधियों और विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक अकाउंट का संचालन करती है। उनकी पार्टी का यह अकाउंट हैक हो गया जिसे रिकवर करने की कोशिश नाकाम रही और उसकी जगह दूसरी लिंक खुल रहा है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
निषाद पार्टी ने 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा के सहयोगी के रूप में लड़ा और राज्य की 403 सदस्यीय विधानसभा में उसके 6 विधायक हैं।
 
संजय निषाद के बेटे श्रवण निषाद भाजपा विधायक हैं और उनके बड़े बेटे प्रवीण निषाद संत कबीर नगर से भाजपा सांसद हैं।
Edited By : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

इमरान को कुछ हुआ तो 'इनकी' नस्लें भी नहीं बचेंगी, बहन नौरीन की खुली धमकी

ग़ाज़ा : युद्ध विराम के बावजूद हिंसा जारी, महिलाएं अपने परिवारों का अंतिम सहारा

बलिया में विवाह समारोह के दौरान बड़ा हादसा, अचानक टूटा स्टेज, वर–वधू समेत कई लोग घायल

जगदगुरु रामभद्राचार्य की Wife शब्द की व्याख्या पर बवाल, आखिर ऐसा क्या बोल गए महाराज

भारत ने राक्षसी वृत्ति को आतंकवाद के रूप में माना, उसके खिलाफ लड़ रहा लड़ाई : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख