Hanuman Chalisa

जानिए ऐसा क्या हुआ कि महिला ने सौतन को बीच सड़क पर मार डाला

अवनीश कुमार
मंगलवार, 9 जून 2020 (11:20 IST)
मुरादाबाद। उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर एक मर्डर के वीडियो ने सनसनी फैला दी। इस वीडियो में एक महिला दूसरी महिला पर पिस्टल से गोली चलाती हुई साफतौर दिखाई पड़ रही है। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नयागांव निवासी ट्रांसपोर्टर मुहम्मद जफर की पहली पत्नी शबाना बच्चों के साथ रहती है और दूसरी पत्नी आलिया हरथला स्थित अब्दुल्ला तिराहा के निकट विद्यानगर में किराए के मकान में 2 माह से रह रही थी।
 
सोमवार शाम आलिया पड़ोस की रहने वाली मुस्कान व अपने पहले पति के 4 वर्षीय छोटे बेटे के साथ दवा लेने बाजार गई। करीब 7.15 बजे आलिया वापस घर लौट रही थी तभी उसके घर से करीब 50 मीटर पहले पीछे से आलिया की सौतन शबाना आ गई। उसने आलिया को निशाना बनाकर गोली चला दी लेकिन गोली बगल से निकल गई।
गोली की आवाज से घबराई आलिया ने भागने का प्रयास किया तो वह गिर पड़ी और मौका पाते ही शबाना ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दीं जिससे आलिया के सीने में 4 गोलियां लग गईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ आला अधिकारी भी पहुंच गए।
 
घटना को लेकर एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि आपसी झगड़े को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपित महिला शबाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया है कि आलिया से उसके पति ने प्रेम विवाह किया था। वह गर्भवती थी और बच्चा होने पर संपत्ति का बंटवारा होता इसलिए हत्या कर दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख