Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गा‌जियाबाद के मदरसे में 13 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी मौलवी गिरफ्तार

Advertiesment
Ghaziabad
गाजियाबाद के अंकुर विहार इलाक़े में स्थित एक मदरसे के शिक्षक को 13 वर्षीय छात्र के साथ कथित तौर पर कुकर्म करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (अंकुर विहार) भाष्कर वर्मा ने बताया कि शिक्षक की पहचान साकिब के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का रहने वाला है। उसे पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ़्तार किया गया।
 
एसीपी ने कहा कि पुलिस ने शिक्षक को 13 वर्षीय छात्र के साथ कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जो पिछले कई महीनों से पढ़ाई के लिए मदरसे में रह रहा था।
उन्होंने बताया कि छात्र के पिता ने मंगलवार को एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक ने छात्र को अपने कमरे में अपने साथ सोने के लिए मजबूर किया। शिक्षक ने लड़के को उसकी गतिविधियों के बारे में किसी और को बताने पर मारपीट की धमकी भी दी थी।
 
अधिकारी ने कहा, सोमवार को, पीड़ित लड़का किसी तरह अपने पिता को अपनी आपबीती बताने में कामयाब रहा, जिन्होंने पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज किया गया, जिससे शिक्षक की गिरफ्तारी हुई। भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुश्मन पर कहर बनकर टूटेंगे फ्यूचर रेडी कॉम्बेट व्हीकल्स, सेना के लिए 1.45 लाख करोड़ के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी