khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Train accident : यूपी के इटावा में मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे

Advertiesment
Goods train
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के इटावा में सोमवार को पूर्वी समर्पित मालवाहक गलियारा के न्यू भदान-न्यू इकदिल खंड पर लोहे और इस्पात की चादरें ले जा रही एक मालगाड़ी के 17 डिब्बे को पटरी से उतर गए, जिससे मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई।
 
अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम करीब छह बजे हुई। रेलवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया संयुक्त तौर पर इस घटना की जांच करेंगे।
 
एक अधिकारी ने बताया कि यह खेप हरियाणा के हिसार से ओडिशा के ईस्ट कोस्ट रेलवे भेजी जा रही थी। हादसे के बाद सिर्फ डीएफसी पटरी प्रभावित है।
 
उन्होंने बताया कि दिल्ली-कोलकाता मार्ग पर सभी यात्री और मालगाड़ी ट्रेन की आवाजाही सामान्य है। मालगाड़ी गलियारा में सेवा बहाल करने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्‍व के 10 खतरनाक टापू, यहां अपनी रिस्क पर ही जाएं