Publish Date: Thu, 07 Apr 2022 (11:08 IST)
Updated Date: Thu, 07 Apr 2022 (11:16 IST)
लखनऊ। गोरखपुर मंदिर अटैक मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान से यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य खासे नाराज हैं। उन्होंने सपा और अखिलेश पर आतंकियों से संबंध रखने का भी आरोप लगाया।
समाचार एजेंसी एएनआई ने मौर्य के हवाले से कहा कि अखिलेश यादव जी और समाजवादी पार्टी का हमेशा से आतंकवादियों से रिश्ता है। उन्होंने 2013 के आतंकी हमलों के मामले वापस ले लिए। गोरखनाथ मंदिर पर हमला सामान्य नहीं है, यह बहुत गंभीर है। मैं आतंकवादियों का मनोबल बढ़ाने के उनके प्रयासों की निंदा करता हूं।
मौर्य ने कहा कि अखिलेश को एक आरोपी पर खुलेआम टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। वह पूर्व सीएम हैं। हमारे सुरक्षाकर्मियों ने उसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े होने के बाद अपनी जान जोखिम में डालकर पकड़ लिया। उनका बयान निंदनीय है। समाजवादी पार्टी आने वाले समय में 'समाप्त' पार्टी बन जाएगी।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि भाजपा बात को खींच देती है। सपा नेता ने आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के मानसिक रोगी होने पर ध्यान देने की बात कही थी।