Hanuman Chalisa

यूपी के मऊ में कुएं में मिली सरकारी दवाएं, CMO ने दिए जांच के आदेश

Webdunia
रविवार, 27 नवंबर 2022 (09:58 IST)
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के गुलौरी गांव में एक कुएं में भारी मात्रा में फेंकी गई सरकारी दवाएं मिलने से हड़कंप मच गया। मऊ जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।
 
शनिवार को रतनपुरा खंड विकास क्षेत्र के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गुलौरी गांव के एक कुएं में भारी मात्रा में फेंकी गई जीवन रक्षक दवाएं मिली थीं। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिले के सीएमओ ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।
 
कुएं के मालिक अरुणेंद्र ने बताया कि वह अपने खेतों में गेहूं की बुवाई की तैयारी के लिए पहुंचे थे, तभी उन्होंने वहां से एक डीसीएम (छोटा ट्रक) को जाते हुए देखा। अरुणेंद्र ने अंदेशा जताया कि डीसीएम से आए लोग ही कुएं में दवाएं फेंक गए थे।
 
उन्होंने बताया कि डीसीएम के पहियों के निशान खेत में अंदर की तरफ तक मिले हैं, जिसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि कुएं में मिली दवाओं में से ज्यादातर के इस्तेमाल की अवधि 2023 में समाप्त होने वाली थी। मामले की जानकारी मिलते ही खेत में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
 
गांव निवासी राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि जब हम अपने क्षेत्र के एक खेत में स्थित कुएं में सरकारी दवाएं मिलने की सूचना पाकर वहां पहुंचे तो हमने पाया कि कुएं में फेंकी गई ज्यादातर दवाओं के इस्तेमाल की अवधि 2023 में समाप्त होने वाली थी।
 
मिश्रा ने दावा किया कि यह बहुत ही बड़ी प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला है। उन्होंने मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि इसमें लिप्त व्यक्ति के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
वहीं, मऊ जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश अग्रवाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर एक टीम गठित कर स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों को मौके पर भेजा गया था, लेकिन कुएं की गहराई ज्यादा होने के कारण दवा निकालने में दिक्कत आई।
 
उन्होंने कहा कि रविवार को एक टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचेगी और दवाओं को निकालकर यह पता लगाएगी कि इन्हें किस स्वास्थ्य केंद्र के लिए आवंटित किया गया था। मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
Edited by : Nrapendra Gupta (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ मेट्रो फेज-1बी को कैबिनेट मंजूरी, चारबाग से वसंतकुंज तक बढ़ेगा ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर

UP Cabinet Decision: पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 4 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए

मीरजापुर में खुलेगी सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी, स्थापना को योगी सरकार की मंजूरी

UP पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, OBC आरक्षण पर बनेगा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, योगी कैबिनेट में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा संदेश, बोले- जनसेवा, सुरक्षा और सुशासन ही सरकार का संकल्प

अगला लेख