Publish Date: Wed, 17 Apr 2024 (00:02 IST)
Updated Date: Wed, 17 Apr 2024 (00:05 IST)
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने शहर के मानेसर इलाके में 5 स्पा सेंटर से संचालित कथित देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इनमें से एक स्पा के प्रबंधक को गिरफ्तार किया तथा इनमें काम करने वाली 17 महिलाओं को बचाया।
5 स्पा सेंटर के खिलाफ मामला दर्ज : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 5 स्पा सेंटर के मालिकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक जिन महिलाओं को बचाया गया है वे कई महीने से इन स्पा सेंटर में कथित रूप से देहव्यापार में शामिल थीं और झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश तथा नेपाल की रहने वाली थीं।
अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एसीपी (मुख्यालय) सुशीला के नेतृत्व में 5 पुलिस दलों का गठन किया गया था। मानेसर थाने के प्रभारी वीरेंद्र खत्री ने कहा कि ये स्पा सेंटर पिछले 6 महीने से चल रहे थे। यहां स्पा के नाम पर देह व्यापार किया जा रहा था।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें