हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास का एलान, स्वामी प्रसाद मौर्य के सिर पर 21 लाख का इनाम

Webdunia
मंगलवार, 31 जनवरी 2023 (08:50 IST)
अयोध्या। अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर कलम करने वाले को 21 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की। गौरतलब है कि मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर टिप्पणी की थी।
 
राजू दास ने कहा कि अखिल भारतीय ओबीसी महासभा द्वारा रविवार को लखनऊ में जिस तरह से रामचरितमानस की प्रतियां जलाई गईं, यह स्वामी प्रसाद मौर्य का काम है।
 
उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख ओबीसी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में यह आरोप लगाया था कि श्रीरामचरित मानस के कुछ छंदों ने जाति के आधार पर समाज के एक बड़े वर्ग का "अपमान" किया और मांग की कि इन पर "प्रतिबंध" लगाया जाए।
 
मौर्य प्रदेश की पिछली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे मगर 2022 के विधानसभा चुनाव से ऐन पहले सपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। बाद में सपा ने उन्हें विधान परिषद में भेज दिया था।
 
सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कथित तौर पर 'महिलाओं और दलितों पर आपत्तिजनक टिप्पणियों' के उल्लेख वाले श्रीरामचरितमानस के 'पन्ने' की प्रतियां जलाई थीं। (भाषा)
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव केस को लेकर CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- आस्था को कलंकित करने वालों के चेहरे हुए बेनकाब

NCB को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध दवा गिरोह का भंडाफोड़, 20 करोड़ रुपए की दवाएं जब्‍त

प्रदेश में ड्रोन से डर फैलाया तो नहीं बख्शे जाएंगे, CM योगी ने दिए सख्त एक्शन के आदेश

UP : भोगनीपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्योंटरा गांव जलमग्न, छतें बनीं अस्थाई घर

UP के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 80 हजार लोग प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

अगला लेख