महंगा पड़ा ब्यूटी पार्लर जाना, गुस्से में पति ने काट दी चोटी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 20 अप्रैल 2025 (11:17 IST)
Hardoi crime news : उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला को ब्यूटी पार्लर जाना खासा महंगा पड़ गया। महिला की इस हरकत पर पति को इतना गुस्से आया कि उसने पार्लर पहुंचकर अपनी पत्नी की चोटी काट दी। महिला के पिता ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ALSO READ: नशे में धुत था, दांतों के काटकर अलग कर दी पत्नी की उंगली
 
हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के सरामुल्लागंज में शनिवार को ब्यूटी पार्लर गई एक विवाहिता की उसके पति ने नाराज होकर चोटी काट दी। पुलिस ने बताया कि महिला के पिता ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पीड़िता के पिता राधाकृष्ण ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब एक साल पहले रामप्रताप से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, जिसमें फ्रिज और कूलर की मांग भी शामिल थी। ALSO READ: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा, नीले ड्रम की जगह सांप का सहारा
 
क्षेत्राधिकारी (सीओ) रवि प्रकाश ने बताया कि स्थिति तब बिगड़ गई जब पिता के आरोप के अनुसार, उसका दामाद रामप्रताप अपने 3 साथियों के साथ ब्यूटी पार्लर पहुंचा और उसकी बेटी की चोटी काट दी। पुलिस को तुरंत सूचित किया गया, जिसके बाद रामप्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
पिता का दावा है कि चोटी काटने की घटना दहेज उत्पीड़न से जुड़ी है। वहीं, स्थानीय लोगों का दावा है कि रामप्रताप अपनी पत्नी के ब्यूटी पार्लर जाने से नाराज था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।
 
सीओ ने कहा कि राधाकृष्ण ने घरेलू हिंसा और दहेज की मांग के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला की चोटी कटने की घटना हमारे संज्ञान में आई है और इस संबंध में भी जांच की जा रही है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

मैंगो मैन ने रखा रक्षामंत्री के नाम पर आम की नई किस्म का नाम राजनाथ आम

क्या है एपस्टीन फाइल, मस्क ने क्यों किया इसमें ट्रंप के नाम का दावा?

LIVE: पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया, वंदे भारत ट्रेन को भी दिखाई हरी झंडी

NCRTC ने शुरू की महिला के लिए महिला द्वारा विशेष ई-बाइक टैक्सी सेवा, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा विकल्प

भारत पाकिस्तान संघर्ष की स्थिति में शशि थरूर को क्यों सताई चीन की चिंता?

अगला लेख