UP : कासगंज में भैंस का विवाद सुलझाने गए इंस्पेक्टर गोली लगने से घायल

हिमा अग्रवाल
बुधवार, 3 जनवरी 2024 (23:03 IST)
उत्तरप्रदेश के कासगंज जिले में 2 पक्षों के विवाद में पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर को गोली लगने से हड़कंप मच गया है। इंस्पेक्टर हरिभान राठौर के गोली लगने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल एसएचओ को स्थानीय अस्पताल उपचार के लिए लाया गया, जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
 
थाना सिकंदपुर वैश्य थाने में तैनात इंस्पेक्टर हरिभान राठौर को सूचना मिली थी कि गांव नगला नरपत में प्रमोद यादव और ऋषिपाल यादव पक्ष भैंस खोलने के विवाद को लेकर आमने सामने आ गए हैं।

थानेदार हरिभान राठौर अपने साथियों के साथ विवाद वाली जगह पहुंचे, अचानक से एक पक्ष की तरफ से फायरिंग चालू हो गई। इसमें थाना प्रभारी हरिभान घिर गए, तभी एक गोली उनके बाएं कॉलर बोन में लग गई। फिलहाल इंस्पेक्टर बेहतर उपचार के अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए गांव के जंगलों में कॉम्बिंग शुरू करते हुए घटनास्थल के निकट पुलिस बल तैनात कर दिया है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

अगला लेख