कानपुर में अटलजी की अस्थि कलश यात्रा में उमड़ी भीड़

अवनीश कुमार
कानपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश लखनऊ के बाद शुक्रवार को विसर्जन हेतु कानपुर पहुंचा।
 
अस्थि कलश को सम्मानपूर्वक उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा कानपुर के गंगापुल जाजमऊ लेकर पहुंचे जहां पर पहले से ही मौजूद भाजपा के विधायक, मंत्री व अन्य पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने बड़े ही सम्मान के साथ पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि कलश यात्रा में शामिल होते हुए जोरदार नारे लगाए।
 
इस भावुक पल में कानपुर के आम जनमानस ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अस्थि कलश यात्रा में शामिल हुए। अस्थि कलश यात्रा में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 
 
यात्रा जैसे ही आगे बढ़ी सड़कों के दोनों किनारे खड़े लोगों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। लालबंगला बाजार में घुसते ही यहां पहले से खड़े व्यापारी, एनसीसी कैडेट्स व छात्रों ने अटलजी को नमन किया। इस दौरान छतों पर खड़े होकर महिलाएं हाथ जोड़कर अटलजी को अपनी श्रद्धांजलि देती दिखीं। 
 
इसके बाद अस्थि कलश यात्रा बिठूर के पत्थर घाट के लिए रवाना हुई। यात्रा में भाजपा के मंत्रियों के साथ-साथ कांग्रेस कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। जहां-जहां से अस्थि कलश यात्रा गुजर रही थी वहां आम जनमानस ने अटल बिहारी अमर रहें जैसे नारे लगाए और फूलों की वर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

Republic Day 2025 : CBI के 31 अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Padma Shri awards : 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री सहित 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान

रेलवे ने इतिहास रचा, कश्मीर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

मध्यप्रदेश की 5 विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, CM मोहन यादव ने दी बधाई

हमास के बाद इजराइल ने भी छोड़े 200 फिलिस्तीनी कैदी, गाजा में बरसों बाद जश्न

अगला लेख