Hanuman Chalisa

दुल्हन ने रो-रोकर बयां किया दर्द, मुझे नींद आ गई तो पति ने बेल्ट से जमकर पीटा

अवनीश कुमार
बुधवार, 11 मई 2022 (09:03 IST)
कानपुर देहात। उत्तरप्रदेश में कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के अंतर्गत एक गांव में निकाह के बाद विदा होकर पहुंचे दुल्हन को सोना बेहद भारी पड़ गया और उसके पति ने सुहागरात की रात में उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर उसने पूरा घटनाक्रम अपने घर वालों को बताया और बात इतनी बढ़ गई कि मामला मंगलपुर थाने तक पहुंच गया।
 
यहां पुलिस के सामने घंटों तक दोनों ही परिवार के बीच जमकर वाद विवाद होता रहा लेकिन बाद में दोनों ही परिवारों के बीच समझौता हो गया और दुल्हन अपने पति के साथ घर वापस चली गई।
 
फूट-फूट कर रोने लगी दुल्हन : दुल्हन के घरवालों ने जब पहले दिन बेटी का हाल लेने के लिए फोन किया तो वो फूट फूट कर रोने लगी। उसने घरवालों को सुहागरात पर पति की हरकत की जानकारी देते हुए बताया कि घर से विदा होने के बाद में बेहद थक गई थी और अपने कमरे में बैठी थी इसी दौरान उसकी आंख लग गई और वह सो गई। तभी उसका पति कमरे में आ गया और उसने उससे सोता हुआ देखा तो पहले वह नाराज हुआ और उसके बाद वह बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया और उसे बहुत मारा। उसकी चीख पुकार सुनकर ससुरालीजन कमरे में आ गए और पति से बेल्ट छीनकर उसे बचाया।
 
बेटी का दर्द सुन पिता से रहा नहीं गया और वह तुरंत बेटी के ससुराल पहुंच गया और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए पुलिस को बुलवा लिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर थाने ले आई। दुल्हन के पति को एहसास हुआ कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है और उसने दोबारा गलती ना करने की बात कहते हुए सभी के सामने माफी मांगी तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ।
 
क्या बोले थाना प्रभारी : थाना प्रभारी मंगलपुर एस.के मिश्र ने बताया कि लड़की के पिता की तरफ से सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची थी और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई थी लेकिन थाने में दोनों ही परिवारों के बीच आपसी समझौता हो गया जिसके चलते दोनों पक्ष ने समझौता होने पर कार्रवाई से इन्कार कर दिया और अपने अपने घर चले गए।

सम्बंधित जानकारी

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

अगला लेख