केशव प्रसाद मौर्य का दावा, 2047 तक सत्ता में नहीं आएगी सपा

Webdunia
रविवार, 24 नवंबर 2024 (12:16 IST)
UP bypoll election results : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा उपचुनाव में भाजपा गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए दावा किया कि सपा के 2047 तक सत्ता में आने की संभावना नहीं है। राज्य की 9 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में भाजपा गठबंधन 7 और सपा 2 सीट पर विजयी रही।
 
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीट पर हुए उपचुनाव में सपा ने सीसामऊ एवं करहल सीट जबकि भाजपा ने गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, मझवां, कटेहरी और कुंदरकी में जीत दर्ज की। भाजपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने मीरापुर सीट पर जीत हासिल की।
 
मौर्य ने सपा के नारे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का जिक्र करते हुए ‘एक्स’ पर रविवार को लिखा कि सपा का फर्जी पीडीए (परिवार डबलपमेंट एजेंसी) उपचुनाव में धराशायी। नौ सीट पर जीत का दावा करने वाले अब गिनती नहीं बता पा रहे। उन्होंने सपा पर आरोप लगाया कि उसने लोकसभा 2019 में बसपा 2024 में कांग्रेस से गठबंधन कर पिछड़ों और दलितों को गुमराह किया, परंतु जनता ने सपा को सिरे से नकार दिया।
 
मौर्य ने करहल और सीसामऊ में भी भविष्य में जीत हासिल का दावा करते हुए कहा कि करहल से सीसामऊ तक सपा के गढ़ भी ढहेंगे और भाजपा के सुशासन का कमल खिलेगा।
<

सपा का फर्जी PDA (परिवार डबलपमेंट एजेंसी) उपचुनाव में धराशाई! 9 सीटों का दावा करने वाले अब गिनती नहीं बता पा रहे।
लोकसभा 2019 में बसपा, 2024 में कांग्रेस से गठबंधन कर पिछड़ों और दलितों को गुमराह किया, परंतु जनता ने सपा को सिरे से नकारा।
करहल से सीसामऊ तक सपा के गढ़ भी ढहेंगे, और…

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 24, 2024 >
मौर्य ने कहा कि 2027 में हम 2017 दोहरायेंगे और एक बार फिर 300 पार के लक्ष्य के साथ नई इबारत लिखेंगे। एक हैं तो सेफ हैं! मोदी जी के नेतृत्व में देश भी सेफ, विकास भी सेफ।
 
गौरतलब है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान दावा किया था कि सपा सभी 9 सीट जीतेगी और 2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में Waqf से जुड़ी झड़पों में 3 लोगों की मौत, अदालत ने CAPF की तैनाती का दिया आदेश

लालकिला परिसर में 3 दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य महामंचन का हुआ शुभारंभ

MP : गुना में हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान पथराव

भारत पर टैरिफ का कितना पड़ेगा प्रभाव, BJP ने किया खुलासा

ईरान, अमेरिका परमाणु कार्यक्रम पर और बातचीत को हुए सहमत, 19 अप्रैल को होगी अगले दौर की वार्ता

अगला लेख