Hanuman Chalisa

एक गलत स्पेलिंग से पकड़ा गया अपहरणकर्ता, कहानी बहुत ही रोचक है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 8 जनवरी 2025 (14:55 IST)
Kidnapper caught:  फिरौती के पत्र में गलत स्पेलिंग (Wrong spelling) के कारण पुलिस को अपहरण के एक फर्जी मामले का खुलासा करने में मदद मिली जिसमें एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई को ठगकर उससे 50 हजार रुपए की मांग की थी। उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले में गन्ना क्रय केंद्र पर तौल का काम करने वाले युवक ने खुद के अपहरण की कहानी रची और रुपए के लिए भाई के मोबाइल पर संदेश में लिखा कि पुलिस को जानकारी देने पर 'डेथ' हो जाएगी।
 
गलत स्पेलिंग से धराया : पुलिस ने 'अपहृत' युवक को रूपापुर के पास तलाश कर लिया। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जब युवक से 'डेथ' की स्पेलिंग लिखवाई तो उसने वही गलत स्पेलिंग लिखी, जो उसने पहले संदेश में लिखी थी। इस प्रकार मामले का खुलासा हो गया और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।ALSO READ: UP : चाइनीज मांझे ने काट दी एक युवक के जीवन की डोर, पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किया मांझा
 
जादौन ने बताया कि 5 जनवरी को पिहानी थाना क्षेत्र के बंदरहा गांव निवासी ठेकेदार संजय कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि उसे किसी अज्ञात नंबर से सूचना मिली है कि उसके भाई संदीप (27) का अपहरण कर लिया गया है और उसकी रिहाई के लिए 50 हजार रुपए की फिरौती मांगी गई है।
 
पुलिस को स्पेलिंग से संदेह पैदा हुआ : फिरौती के पत्र में कहा गया था कि अगर उसने रकम नहीं दी तो उसके भाई की 'डेथ' हो जाएगी। संजय के पास 13 सेकंड का एक वीडियो भी मिला है जिसमें उसका भाई रस्सी से बंधा हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 'डेथ' शब्द की गलत स्पेलिंग से संकेत मिला कि घटना में शामिल लोग पढ़े-लिखे नहीं थे। उन्होंने कहा कि संजय की किसी से दुश्मनी नहीं थी और फिरौती की रकम भी बड़ी नहीं थी इसलिए संदेह पैदा हुआ।ALSO READ: UP : संभल में शाही जामा मस्जिद के सामने बनेगी पुलिस चौकी
 
मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाशी के दौरान पुलिस ने संदीप को रूपापुर में पाया और संदेह के आधार पर उससे पूछताछ की गई। इसी दौरान उससे उसके अपहरण के बारे में एक आवेदन लिखने को कहा गया जिसमें उसने फिर से 'डेथ' शब्द का उल्लेख किया।
 
जादौन के अनुसार 'डेथ' शब्द की स्पेलिंग फिरौती के पत्र में गलत थी और संदीप ने आवेदन में भी वही गलती की। एसपी ने कहा कि बाद में उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने की बात कबूल की और पुलिस को बताया कि उसे टीवी पर सीआईडी धारावाहिक देखकर अपने भाई से पैसे ऐंठने का आइडिया आया। पुलिस ने कहा कि संदीप पाली इलाके में मिर्जापुर गन्ना खरीद केंद्र में काम करता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख