Hanuman Chalisa

अयोध्या के महंत परमहंस दास को नहीं मिली ताजमहल में एंट्री, मच गया बवाल

Webdunia
बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (08:44 IST)
आगरा। अयोध्या के महंत परमहंस दास को मंगलवार को ताजमहल देखने पहुंचे, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई। मामले पर बवाल मच गया।
 
परमहंस दास ताजमहल का टिकट खरीदकर जैसे ही एंट्री गेट पर पहुंचे। वहां तैनात CISF के जवानों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ब्रह्मदंड के साथ अंदर जाने से मना किया। कहा कि वे ब्रह्मदंड लेकर अंदर नहीं जा सकते। वापसी में उन्हें ब्रह्मदंड सौंप दिया जाएगा। परमहंस दास ब्रह्मदंड के साथ ही अंदर प्रवेश करना चाहते थे।
 
वायरल वीडियो में परमहंस दास यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि जब वह एंट्री कर रहे थे तब वहां पर मौजूद स्टाफ ने उनको रोक दिया और कहा कि आप भगवा कपड़े पहने हैं, इसलिए आपकी एंट्री नहीं होगी।
 
ASI अधिकारियों के अनुसार, ताजमहल में प्रवेश के लिए नियम तय हैं। संत अपने साथ अंदर लोहे का दंड ले जाना चाहते थे। इसके लिए उन्हें मना किया गया। उनके प्रवेश पर कोई रोक नहीं थी। उनसे ब्रह्मदंड गेट पर रखने का आग्रह किया गया था और वह इसके लिए तैयार नहीं थे।

इस पर जगदगुरु ने कहा कि ब्रह्मदंड लोहे का नहीं बल्कि लकड़ी का होता है। मामले पर बवाल मचने पर ASI के अधिकारियों ने उनसे माफी मांग ली।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Medical Store : बिना फार्मासिस्ट मेडिकल चलाया तो 3 साल की जेल और 2 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है नया आदेश

very shocked : 3 दिन बाद जूता कांड पर CJI बीआर गवई ने तोड़ी चुप्पी, बोले मेरे लिए भुला दिया गया अध्याय

प्रोपेगंडा मेडिसिन माफियाओं ने बढ़ाया मरीज का मर्ज, कमजोर कानून ने ड्रग माफियाओं को किया मजबूत

हरियाणा-IPS सुसाइड, CM से बोलीं IAS पत्नी- ये मर्डर, सुसाइड नोट में नाम होने के बाद भी FIR दर्ज नहीं

Transfer Gmail to Zoho Mail: Gmail छोड़ अमित शाह ने अपनाया Zoho Mail, जानिए स्विच करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

सभी देखें

नवीनतम

MP को मुंबई के इंटररेक्टिव सेशन में मिले 74,300 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- प्रगति के क्षेत्र में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जोड़ीदार राज्य

मेरठ की छात्रा परी बनी एक दिन की डिप्टी एसपी, बेटियों के आत्मविश्वास की नई मिसाल

अयोध्या में घर में फटा सिलेंडर, 3 बच्चों सहित 5 की मौत

ज्वेलरी की कार से चोरी हुआ 3 करोड़ रुपए का सोना, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा, 2 गिरफ्तार

क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिल गया शांति का नोबेल पुरस्कार, नेतन्याहू की AI फोटो से मचा हड़कंप, जानिए क्या है सचाई

अगला लेख