पंडित धीरेन्द्र शास्त्री से विवाह की कामना को लेकर MBBS छात्रा निकाल रही पदयात्रा

Webdunia
सोमवार, 5 जून 2023 (15:22 IST)
चित्रकूट। श्री बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री वर्तमान समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आज इनके करोड़ों भक्तों की संख्या देश और विदेशों में है। अब इन्हीं पंडितजी से विवाह की कामना लेकर एक एमबीबीएस छात्रा शिवरंजनी तिवारी ने पदयात्रा निकाली है। उसने गंगोत्री धाम से श्री बागेश्वर धाम तक सर पर गंगा जल का कलश लेकर पदयात्रा शुरू की है।
 
शनिवार को शिवरंजनी तिवारी चित्रकूट स्थित संतोषी अखाड़ा पहुंचीं, जहां चित्रकूट के साधु-संतों के समक्ष भजनों का गायन करते हुए मनोकामना पूर्ति के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। शिवरंजनी तिवारी ने बताया कि सिर पर गंगा जल का कलश लेकर वे पदयात्रा निकाल रही हैं।
 
उधर लोगों ने कहा कि कहा कि बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से विवाह की कामना को लेकर यह पदयात्रा शुरू की गई है। इस पर बार-बार पूछे जाने के बाद शिवरंजनी तिवारी ने केवल यही कहा कि सभी लोग अगली 16 तारीख का इंतजार करें। वे पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्रीजी को 'प्राणनाथ' कहती हैं। शिवरंजनी ने कहा कि 16 तारीख को धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्रीजी ही उनके मन की बात बताएंगे।
 
संतोषी अखाड़ा के श्री महंत श्रीरामजी दास महाराज ने कहा कि विवाह संस्कार विधि का विधान होता है, लेकिन अगर इसी कामना को लेकर शिवरंजनी तिवारी की ओर से पदयात्रा की जा रही है तो चित्रकूट के साधु-संतों का पूर्ण आशीर्वाद है। यात्रा में शिवरंजनी तिवारी के पिता, भाई और अन्य लोग भी शामिल हैं।

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या की, पुलिस को कर्जदार होने का अंदेशा

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

वार और पलटवार का खेल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बोले- मैंने राज ठाकरे को हिन्दी सिखा दी

दक्षिण पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों के हमले में 2 भारतीयों की मौत, 1 अगवा

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अगला लेख