भारी पड़ा कुत्ते को डांटना, मालिक ने काटी पड़ोसी की नाक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 (15:19 IST)
Noida crime news : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में भौंक रहे कुत्ते को डांटना एक व्यक्ति को खासा महंगा पड़ गया। गुस्साएं कुत्ते के मालिक ने पड़ोस में रह रहे व्यक्ति पर कुछ लोगों के साथ हमला कर दिया और उसकी नाक काट दी। 
 
पुलिस के अनुसार, यह घटना 8 जुलाई को गौतमबुद्ध नगर जिले के नट की मड़ैया गांव की है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति अपने घर पर था और उसने अपने पड़ोसी के पालतू कुत्ते को भौंकने पर डांटा था
 
पीड़ित के पिता सुखबीर सिंह ने अपनी प्राथमिकी में कहा कि देवेंद्र ने पहले पालतू कुत्ते को डांटा। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले सतीश, उसका भाई अमित और उसका बेटा तुषार अपने घर से निकलकर बाहर आए तथा देवेंद्र और उसकी पत्नी मुन्नी देवी की पिटाई करने लगे। उन्होंने देवेंद्र पर किसी धारदार चीज से हमला किया और उसकी नाक काट दी, जिसके बाद वे मौके से भाग गए।
 
पुलिस ने बताया कि देवेंद्र की नाक में टांके लगे हैं और वह अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार व्यक्ति की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

भारी पड़ा कुत्ते को डांटना, मालिक ने काटी पड़ोसी की नाक

ये है भारत के सबसे अमीर 10 राज्यों की लेटेस्ट लिस्ट, जानें आपकी स्टेट की रैंक

भोपाल की स्वच्छता में सड़क के गड्ढे का दाग, PWD के अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

क्यों भारत छोड़ विदेश बसने जा रहे हैं देश के रईस? चौंकाने वाली है वजह

महाराष्ट्र सरकार ने इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किया

अगला लेख