Hanuman Chalisa

ठेका आवंटन को लेकर नोएडा SSP का वीडियो वायरल, डीजीपी ने मांगी सफाई

Webdunia
शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (14:45 IST)
लखनऊ। गलत तरीके से ठेके लेने के मामले में नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा शासन को भेजे गए गोपनीय दस्तावेज कथित रूप से मीडिया में लीक होने के बीच उत्तरप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को कहा कि एसएसपी से पूछा गया है कि उन्होंने वे गुप्त जानकारी क्यों वायरल की?
 
डीजीपी ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि गलत तरीके से ठेके लिए जाने के मामले में एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण ने जो गोपनीय दस्तावेज भेजे थे, वे मीडिया में वायरल हो गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि हम लोगों का मानना है कि एसएसपी नोएडा ने एक अनधिकृत संवाद किया। यह सेवा नियमों के खिलाफ है इसीलिए हमने आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) मेरठ से कहा है कि उनसे यह पूछा जाए कि उन्होंने गोपनीय दस्तावेज को क्यों वायरल किया या उसे किसी को दिया?
 
सिंह ने कहा कि उस गोपनीय पत्र, जिसकी कॉपी आपके पास है, उसमें कई चीजों का जिक्र किया गया था। उसमें अतुल शुक्ला, सकीना, मुहम्मद जुहेब, विष्णु कुमार पांडे, अनुभव भल्ला और अमित शुक्ल समेत 6 लोगों का जिक्र किया गया, जो गलत दस्तावेज के आधार पर टेंडर लेना चाहते थे।
 
उन्होंने बताया कि गृह विभाग ने शासन के स्तर पर जांच करवाई और उनके विरुद्ध कार्रवाई करवाई गई। उनमें से 2 को जेल भेजा गया है, जबकि 2 ने अदालत से स्थगनादेश ले लिया है, जबकि बाकी फरार हैं। उन्होंने बताया कि गत अगस्त में नोएडा में 5 पत्रकारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई थी। पत्रकारिता की आड़ में अधिकारियों को ब्लैकमेल करने वालों पर पुलिस द्वारा एक मुकदमा दर्ज किया गया था।
 
इस बारे में एसएसपी नोएडा ने पूरे तथ्यों की जानकारी और कुछ अन्य गोपनीय दस्तावेज यूपी सरकार, गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय को भेजे थे। इसकी जांच कर रहे मेरठ के अपर पुलिस महानिदेशक ने गत 26 दिसंबर को जांच के लिए 15 दिन का और समय मांगा, जो उन्हें दे दिया गया है।
 
सिंह ने बताया कि इसी बीच एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ है जिसके संबंध में एसएसपी नोएडा ने एक मुकदमा सेक्टर 20 थाने में दर्ज कराया है। जब हमें यह पता चला तो हमने उस मुकदमे को निष्पक्षता के लिए हापुड़ स्थानांतरित कर दिया है, जो वहां के एसपी के अधीन होगा। आईजी मेरठ करीबी से उसकी निगरानी करेंगे ताकि तथ्यों की सही जानकारी के साथ जांच हो सके।
 
डीजीपी ने कहा कि मीडिया में लीक हुए उस गोपनीय दस्तावेज में कई और लोगों के नाम भी शामिल थे और अभी एजेंसियों से इस ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता जांचनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सारी चीजों की प्रामाणिकता होनी जरूरी है। हमने साइबर क्राइम की मदद ली है और एसटीएफ की भी मदद ले रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जून के बिल में नहीं जुड़कर आएगा 10% अतिरिक्त चार्ज, नियामक आयोग का बड़ा फैसला!

LIVE: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले अन्नामलाई

उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- साढ़े 4 वर्षों में 33 हजार युवाओं को मिली नौकरी

IIT रुड़की से B.Tech कर बना 'बाबा'; मथुरा में ऑनलाइन गीता ज्ञान की आड़ में युवतियों के शोषण के आरोप में गिरफ्तार!

गुजरात गृह विभाग एक्शन मोड में, हर्ष संघवी की देर रात हाई लेवल बैठक, 'ऑपरेशन म्यूल हंट 2.0' के तहत गुजरात पुलिस को मिला 'फ्री-हैंड'

अगला लेख