Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Pahalgam terrorist attack : पहले पाकिस्तान की बेटी थी, अब भारत की बहू, सीमा हैदर को सताया सचिन से अलग होने का डर, PM मोदी से की यह अपील

सीमा ने प्रधनामंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है। सीमा का दावा है कि उसने सचिन से शादी करने के बाद हिन्दू धर्म अपना लिया है।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Seema Haider

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 26 अप्रैल 2025 (17:44 IST)
Seema Haider : पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार ने कड़े फैसले लिए। मोदी सरकार ने पाकिस्तानियों को वापस भेजने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद सचिन के प्यार में भारत आई पाकिस्तानी सीमा हैदर को भी डर सताने लगा है। करीब दो साल पहले सीमा अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आई थी और अब गौतमबुद्ध नगर में सचिन मीणा के साथ रह रही है। सीमा ने प्रधनामंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है। सीमा का दावा है कि उसने सचिन से शादी करने के बाद हिन्दू धर्म अपना लिया है। 
 
क्या कहा सीमा हैदर ने 
मोदी सरकार के पाकिस्तानियों को वापस भेजने के आदेश के बाद सीमा हैदर का बयान आया है। उसने प्रधानमंत्री और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री से भारत में रहने की इजाजत मांगी है। सीमा ने कहा कि वह पहले पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब भारत की बहू बन चुकी है।  
नहीं जाना चाहती पाकिस्तान 
सीमा ने  इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें एक व्यक्ति ने उससे सवाल किया, तो सीमा ने जवाब दिया कि मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती, सर…’’ फिर उस व्यक्ति ने पूछा कि वह प्रधानमंत्री मोदी से क्या कहना चाहेंगी। इस पर सीमा ने कहा कि मैं मोदीजी और योगीजी से गुहार लगाना चाहती हूं कि मैं उनकी शरण में हूं, उनकी अमानत हूं। पहले पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब भारत की बहू हूं। मुझे भारत में रहने दिया जाए।

काला बैंगन सचिन कब तक बचा रहेगा
सीमा का पहला पति गुलाम आए दिन वीडियो बनाकर सचिन और सीमा को खूब सुनाता है। पहलगाम हमले के बाद उसने फिर से वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह कहता नजर आ रहा है, 'सीमा की टांगें कांप रहीं और वो काला बैंगन सचिन कब तक बचे रहेंगे। अब फैसले की घड़ी आ गई है। इन्हें इनके कर्मों का फल मिलेगा। एपी सिंह भी इन्हें बचा नहीं पाएगा। उसको क्या लगता है कि गुलाम थक गया है तो उसका ये सोचना गलत है। मैं चारों बच्चों के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा। Edited by: Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

द डायस्पार्क स्कूल का शुभारंभ, फ्यूचर एजुकेशन के लिए इंदौर को बड़ी सौगात