UP में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, मुकेश अंबानी सहित कई बड़े उद्योगपति मौजूद

Webdunia
शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023 (10:55 IST)
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (यूपीजीआईएस) का उद्‍घाटन किया। तीन दिनों तक चलने वाली इस समिट में रिलांयस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी,टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन,आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला समेत देश के नामचीन उद्योगपतियों के अलावा कई देशों से आए प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
 
मोदी ने दीप प्रज्जवलन कर समिट का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उद्योगपतियों से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ शुरू हो रही इस समिट पर देश दुनिया की निगाहें लगी हुई हैं। समिट में उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा- यूपी आज आशा का केंद्र बन गया है।
 
इससे पहले चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर श्री मोदी का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

मोदी हैलीकाप्टर के जरिए वृंदावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। तीन दिनों तक चलने वाली समिट में कुल 34 सत्र होंगे। पहले दिन 10, दूसरे दिन 13 और आखिरी दिन 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे। अधिकांश सत्रों में केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। समिट में देश के कई नामचीन उद्योगपतियों के अलावा नीदरलैंड, जापान, यूएई, आस्ट्रेलिया, यूके समेत कई देशो के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

बाहर से शांत पाटीदार के अंदर है सफलता के लिये ज्वालामुखी, बचपन के कोच ने क्या कहा

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

मायावती ने बताया, कैसे आएंगे बसपा के अच्छे दिन?

तेजस्वी का नए आरक्षण कानून को लेकर नीतीश को पत्र, सरकार पर लगाया टालमटोल का आरोप

बेटी से गैंगरेप के मामले में महिला भाजपा नेता गिरफ्तार, पार्टी ने भी लिया एक्शन

अगला लेख