Publish Date: Wed, 12 Jan 2022 (11:38 IST)
Updated Date: Wed, 12 Jan 2022 (11:52 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के कोकोरी कस्बे से पुलिस ने ऐसे 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो थूककर रोटी बना रहे थे। इनमें 1 होटल का मालिक और 5 कर्मचारी हैं। इन सभी पर आटे में थूककर रोटी बनाने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रोटी बना रहा कर्मचारी आटे पर थूकता दिखा था।
वीडियो सामने आने पर लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आ गई और होटल मालिक समेत 6 लोगों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह मामला कोकोरी के हौदा तालाब वार्ड का है। यहां इमाम अली के नाम से होटल है। वीडियो में दिख रहा है कि तंदूर बनाने वाली भट्टी के पास 3 लोग खड़े हैं। सिर पर टोपी लगाए कर्मचारी तंदूर में रोटी सेंक रहा है। वो आटे की लोई से रोटी बनाता है और फिर उस पर थूककर तंदूर में लगा देता है।