Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गणतंत्र दिवस : कई जगहों पर बम होने की अफवाह के बाद पुलिस हुई सतर्क

Advertiesment
हमें फॉलो करें गणतंत्र दिवस : कई जगहों पर बम होने की अफवाह के बाद पुलिस हुई सतर्क
, शनिवार, 23 जनवरी 2021 (14:49 IST)
नोएडा (उप्र)। गणतंत्र दिवस के पहले उत्तरप्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और इलाहाबाद में इस सप्ताह बम होने की कम से कम 6 अफवाहें फैलीं। गौतम बुद्ध नगर जिले में 2 दिन में 2 जगहों पर बम होने की अफवाह के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने सभी बॉर्डरों पर सघन जांच शुरू कर दी है और यहां के विभिन्न मॉल, बाजार, होटल तथा सामरिक महत्व के प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिले में 2 स्थानों पर बम होने की सूचना मिलने और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट घोषित कर धारा 144 लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि नोएडा के सभी मॉल, मेट्रो स्टेशन और बाजारों में पुलिस सघन जांच अभियान चला रही है और संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस चप्पे-चप्पे पर निगाह रखे हुए हैं। डीसीपी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। (भाषा) (फ़ाइल चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों को नहीं चाहिए लिखित परमिशन, दंगा होने पर जिम्मेदार पुलिस प्रशासन : राकेश टिकैत