लखनऊ में गाड़ी टकराने की घटना पर दबंगों ने दरोगा को पीटा, वर्दी फाड़ी

हसनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक सोनकर ने बताया कि दरोगा पर हमला करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी आशीष शुक्ला इंदिरा नगर का रहने वाला है।

Webdunia
शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (18:53 IST)
लखनऊ। कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवती द्वारा टैक्सी ड्रायवर को पीटने की घटना काफी वायरल हुई थी, लेकिन इस बार तो कुछ दबंगों ने खुलेआम एक दरोगा की पिटाई कर दी। हैरान करने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 
यह घटना हसनगंज थाना क्षेत्र के निराला नगर की है। जानकारी के मुताबिक दरोगा विनोद कुमार किसी काम से अलीगंज होते हुए निराला नगर जा रहे थे। इसी बीच, दरोगा की गाड़ी रास्ते में खड़ी एक गाड़ी से टकरा गई।
 
चूंकि शादी का मौका था, इसलिए वहां लोग भी बड़ी संख्‍या में मौजूद थे। लोगों ने हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दबंग लोगों ने पहले दरोगा गालियां दीं, फिर मारपीट भी की। बताया जा रहा है कि शादी-समारोह में गाड़ियां बेतरतीब तरीके से खड़ी हुई थीं। 
 
जानकारी के मुताबिक वहां मौजूद लोगों ने दरोगा की वर्दी भी फाड़ दी। इस बीच, कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
 
आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया साथ ही पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एक आरोपी का नाम आशीष शुक्ला बताया जा रहा है। बाद में हसनगंज थाने की पुलिस ने दरोगा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
 
हसनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक सोनकर ने बताया कि दरोगा पर हमला करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी आशीष शुक्ला इंदिरा नगर का रहने वाला है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

दिल्‍ली का कनॉट प्लेस क्षेत्र हुआ महंगा, जानिए कितना बढ़ा किराया...

CM धामी ने किया कत्यूर महोत्सव का शुभारंभ, यह परंपराओं को नई ऊर्जा देने का मंच

Nagpur : घर में मिला महिला डॉक्‍टर का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्‍या का केस दर्ज

Russia-Ukraine war : यूक्रेन के सूमी शहर पर रूसी मिसाइलों ने ढाया कहर, 20 से ज्यादा लोगों की मौत

अगला लेख