अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर भाजपा और सपा की प्रतिष्ठा दांव पर

मतदाता मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में 5 फरवरी को करेंगे। प्रशासन ने पूरी की चुनावी तैयारी

संदीप श्रीवास्तव
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025 (20:50 IST)
अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में राज्य और केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा और समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा  दांव पर है। पिछले चुनाव में इस सीट पर सपा के अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की थी, लेकिन उनके सांसद बनने के बाद यह  सीट खाली हो गई। इस सीट पर 5 फरवरी को चुनाव होगा। इस विधानसभा क्षेत्र 37 हजार 822 मतदाता भाजपा और सपा के  उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। यहां मुकाबला सपा और भाजपा के बीच ही है। सपा के बागी भोलानाथ भारती आजाद  समाज पार्टी से चुनाव मैदान में हैं, जो कि सपा के वोट बैंक में ही सेंध लगाएंगे। जिस भी पार्टी व प्रत्याशी के साथ दलित और  ब्राम्हण मतदाता का समर्थन होगा जीत उसी की होगी। 
ALSO READ: काली कमाई के करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से अब ED करेगी पूछताछ
मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रत्याशी आरक्षित वर्ग से चुनाव मैदान में हैं। भाजपा व सपा ने एक ही जाति (पासी बिरादरी)  के प्रत्याशी चुनाव मैदान मे उतारे है। यहां से भाजपा ने चंद्रभानु पासवान, सपा ने फैज़ाबाद लोकसभा से निर्वाचित सांसद अवधेश  प्रसाद के बेटे अजित प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। मौलिक अधिकार पार्टी के रामनरेश चौधरी, राष्ट्रीय जनवादी पार्टी की सुनीता,  आजाद समाज पार्टी के संतोष कुमार, अरविंद कुमार, कंचनलता, भोलानाथ, वेदप्रकाश व संजय पासी सहित 10 प्रत्याशी चुनाव  मैदान में हैं। भाजपा सपा दोनों ही पार्टियां पूरे दम-खम मैदान में डटी हुई हैं। वर्ष 2012 व 2022 में अवधेश प्रसाद यहां सपा से  विधायक रह चुके हैं। अब उनके बेटे अजित मैदान में हैं। 
ALSO READ: मिल्कीपुर में सपा पर बरसे CM योगी, बोले- सनातन विरोधी है पार्टी, उसे गाजी और पाजी प्यारे हैं
मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र का इतिहास : मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां पहला चुनाव 1967 में हुआ था। इस क्षेत्र  से सबसे अधिक बार स्व. मित्रसेन यादव विधायक चुने गए थे। मित्रसेन 4 बार कम्युनिस्ट पार्टी से व एक बार सपा से चुनाव जीते  थे। कांग्रेस पार्टी को भी इस विधानसभा से तीन बार जीत मिली है। ओवरऑल देखें तो इस विधानसभा क्षेत्र से सपा को 5 बार  सफलता मिली तो कम्युनिस्ट को 4 बार, वहीं भाजपा ने भी इस सीट पर दो बार जीत दर्ज की है। बसपा और जनसंघ भी एक-  एक बार इस सीट पर सफल रहे हैं, किन्तु इस बार का उपचुनाव हायटेक के साथ बड़ा ही दिलचस्प है क्योंकि इस क्षेत्र से दो  दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। ये हैं- वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पूर्व मुख्यमंत्री सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव। 
 
मिल्कीपुर का जातीय समीकरण 
कुल मतदाता
पुरुष : 192984
महिला : 177838 
 
जातिगत आंकड़े (अनुमानित)
अनुसूचित जाति 90 हजार
पासी 65 हजार
यादव 62 हजार
मुस्लिम 31 हजार
ब्राह्मण 63 हजार
क्षत्रिय 18 हजार
चौरसिया 16 हजार
मौर्या 12 हजार
अन्य (कुर्मी, निषाद, विश्वकर्मा) 13829
 
तैयारी पूरी : 
414 बूथ बनाए गए हैं। 
3 लाख 70 हजार 829 मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग का फैसला करेंगे।  
210 मतदान स्थलों की वेब कास्टिंग होगी। 25 स्थलों की वीडियोग्राफी होगी। 
71 मतदान केंद्र पर माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं, 9 टीम उड़नदस्ता की रहेंगी। 
9 स्टेटिक निगरानी टीम, 6 टीम वीडियो निगरानी, 2 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 4 जोनल मजिस्ट्रेट, 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात  होंगे, सिविल पुलिस पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मतदान संपन्न कराए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सोना हुआ रिकॉर्ड तोड़ महंगा, कीमत 85,000 के पार, चांदी के दाम भी बढ़े

पैसा लो और स्वीडन से जाओ, प्रवासियों को दिए जाएंगे 34000 डॉलर

महाकुम्भ में अघोरी बाबा को मिली रशियन, अनोखी प्रेम कहानी को देख क्या कह रहे हैं लोग

Maha Kumbh 2025 : भगदड़ में हजारों लोग मारे गए, डेड बॉडी पानी में डाल दी, क्या महाकुंभ का सच छुपा रही है सरकार

ग्लोबल फायर इंडेक्स की लिस्ट जारी, पाकिस्तान को बड़ा झटका, जानिए कहां है भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra: मंत्री धनंजय मुंडे की बढ़ीं मुश्किलें, कृषि विभाग में 88 करोड़ रुपए की धांधली करने का आरोप

आतिशी की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि मामले में BJP नेता की याचिका पर नोटिस जारी

Gold Rate : सोना नई ऊंचाई पर, अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त, होश उड़ा देंगे 10 ग्राम के रेट

हरियाणा के CM सैनी का दावा, अनिल विज मुझसे नाराज नहीं

उत्कृष्ट खेल, सार्थक पहल और बहुत से संदेश

अगला लेख