Biodata Maker

प्रियंका का योगी से सवाल, बताएं कि 'मिशन शक्ति' अभियान कितना सफल रहा?

Webdunia
मंगलवार, 17 नवंबर 2020 (15:28 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तरप्रदेश में महिला विरोधी अपराध की कई हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताना चाहिए कि 'मिशन शक्ति' अभियान कितना सफल रहा है?
ALSO READ: भदरस कांड में मृतक की मां से प्रियंका गांधी बोलीं- हम जो कुछ भी मदद कर सकते हैं करेंगे...
उल्लेखनीय है कि कुछ हफ्ते पहले उत्तरप्रदेश सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ 'मिशन शक्ति' अभियान की शुरुआत की थी। इसके आरंभ के समय कहा गया था कि अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
 
प्रियंका ने प्रदेश में महिला विरोधी अपराध की कई घटनाओं का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि क्या उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका 'मिशन शक्ति' कितना सफल रहा? उन्होंने दावा किया कि उप्र से महिलाओं के खिलाफ अपराधों की आ रही खबरें तो कह रही हैं कि उत्तरप्रदेश महिलाओं के लिए एकदम सुरक्षित नहीं है। कई जगहों पर तो लड़कियों ने जान दे दी, क्योंकि उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

असम में क्यों लागू नहीं होगा SIR, कांग्रेस का भी आया रिएक्शन

SIR क्या है बिहार के बाद कौनसे 12 राज्यों में होगा लागू, CEC ज्ञानेश कुमार ने क्या बताया

मुस्कान का नीला ड्रम, सोनम रघुवंशी की क्रूरता के बाद दिल्ली की शातिर अमृता, लिव इन पार्टनर की हत्या को हादसे बदलने की कोशिश, दिमाग को हिलाने वाली साजिश

फर्जी लेफ्टिनेंट बन किया लेडी डॉक्टर से रेप, होश आया तो निकला डिलिवरी ब्‍वॉय, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

CM योगी के खिलाफ महंगा पड़ा बयान, सुल्तानपुर के प्रभारी CMS सस्पेंड, FIR भी दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

कानून तोड़ने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई, गुना की घटना पर बोले CM मोहन यादव

अवैध शराब के विरुद्ध MP पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न जिलों से ₹4.02 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध शराब जब्त

विकसित यूपी के लिए अब तक 57 लाख से अधिक लोगों ने दिया फीडबैक

'लर्निंग बाय डूइंग' को नई उड़ान दे रही योगी सरकार, 3288 विज्ञान-गणित शिक्षक बनेंगे कौशल शिक्षक

छठ हमारी सामाजिक एकता, आध्यात्मिक उन्नयन और प्राचीन विरासत का प्रतीक : सीएम योगी

अगला लेख